Published : Feb 04, 2020, 06:55 PM ISTUpdated : Feb 09, 2020, 01:52 PM IST
मुंबई. करीना कपूर और रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन का बेटा अरमान जैन शादी के बंधन में बंध गया है। मंगलवार को अरमान की बरात धूमधाम से निकली। अरमान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ सात फेरे। शादी से पहले अरमान की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में पूरे समय करीना का बेटा तैमूर अली खान पापा सैफ अली खान के कंधे पर बैठा नजर आया। तैमूर पापा के कंधे पर बैठकर ही डांस करते दिखे। इस मौके पर तैमूर ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था। 3 साल का तैमूर पजामा-कुर्ता में बेहद क्यूट लग रहा था।