Published : Oct 14, 2020, 12:49 PM ISTUpdated : Nov 08, 2020, 11:19 AM IST
मुंबई. साल 2020 में जहां बुरी खबरें सुनने को मिली वहीं कुछ अच्छी खबरें भी हमारे कानों तक पहुंची। इस साल टीवी से लेकर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। सभी एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने अंदाज में प्रेग्नेंसी की खबरें फैन्स तक पहुंचाई। करीना कपूर (kareena kapoor) ने जहां पति सैफ अली खान (saif ali khan) के साथ मिलकर सभी के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, वहीं अनुष्का शर्मा (anushka sharma) ने पति विराट कोहली (viral kohli) के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया था कि अब वे दो से तीन होने वाले हैं। करीना-अनुष्का ने अलावा और भी कई एक्ट्रेसेस है, जिन्होंने अपनी प्रेंग्नेंसी की खबर खास अंदाज में बताई। वैसे, आपको बता दें कि कई एक्ट्रेसेस तो मां भी बन चुकी है और अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रही है।
करीना कपूर और सैफ अली खान ने सबसे पहले इस बात का ऐलान किया था कि वे दोबारा पेंरेंट्स बनने वाले हैं। करीना ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ये खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई। अब तो करीना बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज भी शेयर करने लगी हैं।
212
करीना ने प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना पूरा होने के बाद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। करीना ने बताया था गुजरते वक्त के साथ खुद को और ज्यादा मजबूत फील कर रही है। करीना फरवरी-मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल, करीना दिल्ली में अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही है।
312
अमृता राव की एक फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वे बेबी बंप के साथ नजर आ रही थी। उनके करीबी का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन से पहले कंसीव किया था और जल्द ही दोनों वे मां बनने वाली है।
412
अमृता ने मुंबई मिरर से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की और बताया कि उनके पति अनमोल रोज रात को उन्हें और उनके बच्चे को भगवत गीता पढ़कर सुनाते हैं। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि आपको यह विश्वास दिलाने के लिए कि प्रकृति क्या कर सकती है, आपके बच्चे का सामने होना जरूरी है।
512
अनुष्का शर्मा ने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ बेबी बंप वाली फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वे नए साल में दो से तीन होने वाले हैं। शेयर की फोटो में अनुष्का-विराट बेहद खुश नजर आ रहे थे। अनुष्का जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी।
612
अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं और अपने पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस वक्त उनके पति और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के कप्टान (आईपीएल 2020 (IPL2020) के लिए यूएई में हैं।
712
सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी फैमिली में एक और मेंबर आने वाला है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जहीर और सागरिका ने 2017 में शादी की थी।
812
वहीं, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नतासा स्तांकोविक ने कुछ महीने पहले बेटे को जन्म दिया था।
912
अनीता हसनंदानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी कि वो जल्द मां बनने वाली हैं।
1012
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने भी हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर बताया था कि वे बेटे की मां बन गई है।
1112
फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी भी हाल ही में मां बनी हैं।
1212
प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने भी कुछ महीने पहले बेटी को जन्म दिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।