तो क्या वाकई मां और बहन के कारण टूटा था करीना-शाहिद का रिश्ता? 12 साल बाद सामने आई थी ये वजह

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच करीना कपूर और शाहिद कपूर के रिश्ते को लेकर एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि करीना ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन उनके साथ लीड रोल में थे। करीना का शाहिद कपूर के साथ लंबा अफेयर चला था।

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2020 12:07 PM IST / Updated: Jul 07 2020, 01:44 PM IST

19
तो क्या वाकई मां और बहन के कारण टूटा था करीना-शाहिद का रिश्ता? 12 साल बाद सामने आई थी ये वजह

करीना कपूर और शाहिद कपूर की लव स्टोरी बी-टाउन की फेमस लव स्टोरीज में से एक रही है। 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिदा' के सेट पर दोनों का रिश्ता शुरू हुआ और 2007 में 'जब वी मेट' की रिलीज आते-आते वे एक-दूसरे से अलग हो गए। लेकिन शाहिद-करीना के ब्रेकअप के करीब 12 साल बाद इसकी वजह सामने आई थी।

29

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि उनका ब्रेक करिश्मा और बबिता की वजह से हुआ था। दोनों ही शाहिद को अपनी बराबरी का नहीं मानती थीं। वहीं ये भी कहा गया था करीना की बहन को उनका शाहिद से रिश्ता शुरुआत से ही पसंद नहीं था। जब मॉम बबिता ने इस रिश्ते पर मोहर लगा दी तो उनका व्यवहार भी शाहिद के प्रति बदल गया था। 

39

हालांकि दोनों के रिश्ते में किस वजह से खटास आई इसकी असली वजह आज भी लोगों के सामने नहीं आई है। हां, यह जरूर कहा जाता है कि ब्रेकअप के लिए आखिरी कॉल शाहिद की ओर से किया गया था। जबकि करीना ने कई बार पैचअप करने की कोशिश की थी।

49

2004 में शुरू हुई शाहिद-करीना की लव स्टोरी बी-टाउन के अलावा मीडिया की भी सुर्खियां बनीं। दोनों अक्सर साथ देखें जाते थे। इतना ही नहीं दोनों ने पब्लिकली भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात स्वीकार की थी। लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास तब आई जब दोनों फिल्म 'जब वी मेट' में काम कर रहे थे। 

59

2006 में जब दोनों ने फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग शुरू की थी, तब उनके बीच रिलेशन अच्छे थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। फिल्म से जुड़े लोग का कहना था कि सेट पर दोनों के बीच बातचीत कम होने लगी थी। अंतिम सीन शूट करने दोनों जब सेट पर आए तो अलग-अलग गाड़ियों से आए थे। 

69

दोनों ने '36 चाइना चाउन' (2006), 'चुप चुपके' (2006), 'जब वी मेट' (2007) में साथ किया था। दोनों के ब्रेकअप के बाद 2010 में फिल्म 'मिलेंगे-मिलेंगे' आई थी।

79

खबरों की मानें तो शाहिद-करीना के रिश्ता टूटने की वजह एक्ट्रेस अमृता राव को माना जाता है। कहा जाता है कि फिल्म 'विवाह' (2006) की शूटिंग के दौरान शाहिद की नजदीकियां अमृता से बढ़ने लगी थी और करीना को शक हो गया था। हालांकि, इस बात की पुष्टि आजतक नहीं हो पाई है। 

89

करीना-शाहिद के रिश्ते के टूटने की खबर पर आखिरी मुहर तब लगी जब 2007 में लैक्मे फैशन वीक में करीना, सैफ अली खान के साथ नजर आईं। कपल ने 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा है तैमूर अली खान।
 

99

करीना-सैफ की शादी के 3 साल बाद शाहिद ने दिल्ली बेस्ड मीरा राजपूत से शादी की थी। कपल के दो बच्चे बेटी मीशा और बेटा जैन हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos