सौतेली मां ने करिश्मा के बेटे के लिए लिखा भावुक संदेश, मेरा बेटा किस्मतवाला जो तुम बड़े भाई बने

Published : Mar 12, 2020, 07:32 PM ISTUpdated : Mar 16, 2020, 02:10 PM IST

मुंबई। करिश्मा कपूर का बेटा कियान 10 साल का हो गया है। इस मौके पर संजय कपूर (करिश्मा के एक्स हसबैंड) की तीसरी वाइफ प्रिया सचदेव कपूर ने बर्थडे विश किया है। इस दौरान प्रिया ने इमोशनल मैसेज के साथ बेटे अजारियस और कियान की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि इससे पहले प्रिया ने करिश्मा कपूर की बेटी समायरा के बर्थडे पर भी पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। 

PREV
18
सौतेली मां ने करिश्मा के बेटे के लिए लिखा भावुक संदेश, मेरा बेटा किस्मतवाला जो तुम बड़े भाई बने
करिश्मा कपूर के बेटे के लिए प्रिया ने लिखा, 'कियान तुम्हें 10वें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तुम्हारा बर्थडे खुशियों से भरा हो। एक फोटो शेयर कर रही हूं, जिसमें तुम्हारा छोटा भाई अजारियस भी दिख रहा है। वो किस्मतवाला है, क्योंकि आप उसे बडे़ भाई के रूप में मिले हो।' प्रिया की यह पोस्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
28
एक शख्स ने प्रिया की तारीफ करते हुए लिखा- आप दिल से वाकई बेहद खूबसूरत महिला हैं। वहीं एक और शख्स ने प्रिया को अमेजिंग लेडी बताया।
38
बता दें कि 11 मार्च को करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का जन्मदिन था और तब भी प्रिया ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए उसे विश किया था। प्रिया ने कहा था- 'हमारी प्यारी सी बिटिया को बर्थडे की बधाई। तुम आज 15 साल की हो गईं। तुम एक अच्छी और खूबसूरत युवा महिला के रूप में बड़ी हो रही हो। डियर हम सब आप पर गर्व करते हैं।'
48
इस पोस्ट के साथ प्रिया ने तीन और फोटो भी शेयर कीं, जिसमें से दो में समायरा अपने छोटे भाई अजारियस के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में वो सफीरा के साथ दिखीं। जो कि प्रिया की पहली शादी (विक्रम चटवाल) की बेटी है।
58
बता दें कि प्रिया सचदेव की संजय कपूर के साथ तीसरी शादी है। संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता मेहतानी हैं। जबकि उन्होंने दूसरी शादी करिश्मा कपूर से की थी।
68
वहीं प्रिया सचदेव की भी संजय कपूर के साथ दूसरी शादी है। प्रिया की पहले शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी।
78
विक्रम से प्रिया की एक बेटी सफीना (13 साल) है, जो कि अपनी मां के साथ ही रहती है। वहीं संजय कपूर से उनका एक बेटा अजारियस है, जो फिलहाल सवा साल का है।
88
प्रिया चटवाल का रिलेशन करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ काफी अच्छा है। करिश्मा के दोनों बच्चे अक्सर पापा संजय कपूर के घर आते रहते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories