जब कांपते हुए करिश्मा कपूर ने किया था आमिर खान को Kiss, बताई थी इस सीन के पीछे की चौंकने वाली ये बात

Published : Nov 16, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 10:22 AM IST

मुंबई. करिश्मा कपूर (karishma kapoor) फिल्म राजा हिंदुस्तानी (raja hindustani) को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करिश्मा का आमिर खान (aamir khan) के साथ एक जबरदस्त और बोल्ड किसिंग सीन था। इस सीन ने उस दौर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौर में इस सीन को करने के लिए करिश्मा ने काफी बोल्ड डिसीजन लिया था। उन्होंने इस सीन से जुड़ा एक वाकया बताया था। बता दें ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। हालांकि, इस फिल्म के बाद करिश्मा और आमिर किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। वैसे, यह फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके 2 घंटे 54 मिनट की गई थी। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर की।

PREV
19
जब कांपते हुए करिश्मा कपूर ने किया था आमिर खान को Kiss, बताई थी इस सीन के पीछे की चौंकने वाली ये बात

इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था - राजा हिन्दुस्तानी को लेकर बहुत सारी यादें हैं लेकिन जब यह फिल्म आई तब लोगों के बीच 'किसिंग' को लेकर काफी चर्चा में रहा था। लेकिन शायद वो नहीं जानते हैं कि इस सीन को शूट करने के लिए हमें तीन दिन लग गए थे।

29

उन्होंने बताया था- मैं ये सोच रही थी कि कब खत्म हो रहा है ये किस सीन। क्योंकि फरवरी के महीने में ऊटी में इतनी ठंड थी शाम के 6 बजे यह सीन फिल्माया गया था। और ठंड के मारे मैं कांप गई थी।

39

1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिन्दुस्तानी में लीड एक्ट्रेस के लिए करिश्मा कपूर डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थी। धर्मेश दर्शन ने ये फिल्म पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर की थी। लेकिन इस वक्त तक ऐश डिसाइड नहीं कर पाईं थीं कि उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाना है या नहीं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया था। 

49

इसके बाद जूही चावला को ऑफर दिया गया। लेकिन उन दिनों आमिर खान के साथ जूही की किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। इसके बाद डायरेक्टर ने पूजा भट्ट को लेने की सोची, लेकिन आमिर ने डायरेक्टर से ऐसी एक्ट्रेस को लेने को कहा, जिनके साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर नहीं की हो। और धर्मेश ने करिश्मा कपूर को साइन कर लिया।

59

फिल्म का गाना 'तेरे इश्क में नाचेंगे...' में आमिर को नशे में दिखाया गया है। इस गाने में रियल फील लाने के लिए आमिर खान एक लीटर वोदका पी गए थे।

69

फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में काम करने के लिए पहले आमिर खान भी तैयार नहीं थे। लेकिन डायरेक्टर ने उन्हें बताया कि ये फिल्म कमर्शियली अच्छी जाएगी। इस फिल्म में आमिर-करिश्मा के किसिंग सीन को बॉलीवुड फिल्म का सबसे लंबा किस सीन माना जाता है। इस सीन को शूट करने से पहले डायरेक्टर चिंता में थे। वे नहीं चाहते थे कि सीन वल्गर लगे। इसलिए इस सीन को बिना किसी ड्रामा के कम म्यूजिक में शूट किया गया था।

79

इस फिल्म में करिश्मा कपूर को उनकी एक्टिंग के साथ उनके मेकओवर के लिए भी जाना जाता है। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। बता दें कि ये फिल्म 4 घंटे 24 मिनट की थी, लेकिन इसे एडिट करके 2 घंटे 54 मिनट की गई थी।

89

फिल्म के 24 साल पूरे होने पर फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश ने इसके किस सीन से जुड़ी एक बात बताई है। डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने इस सीन को और लंबा फिल्माया था। उन्होंने प्रोड्यूर के कहने पर ऐसा किया था क्योंकि मेकर्स को लग रहा था कि सेंसर बोर्ड सीन पर कैंची चलाएगा। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया था।  

99

धर्मेश ने बताया कि उन्होंने खुद इस सीन को छोटा किया था। वे नहीं चाहते थे कि फिल्म 3 घंटे 20 मिनट लंबी हो इसलिए उन्होंने फिल्म को 20 मिनट छोटा कर दिया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories