Kavita Kaushik Birthday: अभिनय नहीं बल्कि ये काम करना चाहती थीं कविता कौशिक, FIR से मिली शोहरत

मुंबई. टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita kaushik) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता दिनेशचंद्र कौशिक पुलिस अधिकारी थी। पिता की तरह कविता असली वर्दी तो नहीं पहनी। लेकिन उनकी पहचान वर्दी की वजह से ही बनी। दरअसल, कविता की पहचान एफआईआर (FIR) कॉमेडी सीरियल से मिली। जिसमें उन्होंने इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। आज भी उन्हें चंद्रमुखी चौटाला के रूप में ही जाना जाता है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कुछ दिलचस्प बातें...

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 15 2022, 06:20 AM IST

17
Kavita Kaushik Birthday: अभिनय नहीं बल्कि ये काम करना चाहती थीं कविता कौशिक, FIR से मिली शोहरत

कविता कौशिक अक्खड़ मिजाज की हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि जिस तरह के माहौल में उनकी पैदाइश हुई है वो किसी से डरती नहीं है। इतना ही नहीं वो नॉनवेज खाना बहुत पसंद करती हैं। 

27

कविता कौशिक का पहला प्यार एक्टिंग नहीं था। वो शेफ बनना चाहती थी। लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में ला दिया। कविता ने साल 2001 में टीवी सीरियल कुटुंब के लिए ऑडिशन दिया और मुंबई शिफ्ट हो गईं। कविता को कुटुंब में पहला ब्रेक मिला गया और इसके बाद उन्होंने कहानी घर घर की, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन और पिया का घर जैसे सीरियलों में काम किया।  

37

उन्होंने कई टीवी सीरियल्स किए, लेकिन असली पहचान उन्हें सब टीवी के शो 'एफआईआर' से मिली।2006 में शुरू हुआ यह शो  3 जनवरी 2015 तक यह शो चला। इस शो के लिए उन्हें 55 अवॉर्ड मिले। 

47

कविता ने साल 2004 में बॉलीवुड में फिल्म 'एक हसीना थी' से कदम रखा जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया। इसके बाद वो फिल्म 'मुंबई कटिंग' और 'फिल्लम' सिटी व 'जंजीर' में भी दिखीं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्में भी किए हैं।

57

कविता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ने रोनित बिस्वास से शादी की हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो और उनके पति ने पैरेंट्स नहीं बनने का फैसला किया है। यानी कविता मां नहीं बनना चाहती हैं।

67

 उन्होंने कहा था कि मैं बच्चे के साथ गलत नहीं करना चाहती। अगर 40 की उम्र में मैं मां बनती हूं तो जब तक वो 20 का होगा तब तक हम बूढ़े हो गए होंगे। मैं नहीं चाहती कि 20 की उम्र में हमारा बच्चा अपने बूढ़े पेरेंट्स का ख्याल रखे। कविता ने कहा था कि बच्चे पैदा करने से अच्छा हम एक डॉग पा लेंगे। 

77
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos