मुंबई. श्रीदेवी (Sridevi) की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi kapoor) भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहले ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर रही हैं। अब बारी खुशी कपूर की है। बोनी कपूर (Boney kapoor) ने खुशी की बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि खुशी अप्रैल महीने से फिल्म की शूटिंग करेगी। जाह्नवी की तरह ही खुशी कपूर भी बेहद खूबसूरत हैं। आइए उनकी तस्वीरों के साथ उनके डेब्यू मूवी के बारे में जानते हैं...
खुशी कपूर जोया अख्तर (zoya akhtar) की फिल्म आर्चीज में दिखाई देंगी। मूवी की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म में जोया अख्तर खुशी के अलावा कई और स्टारकिड्स को लॉन्च करने जा रही हैं।
27
आर्चीज मूवी (archies movie) में खुशी के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की बेटी सुहाना खान (suhana khan) नजर आने वाली हैं।
37
इतना ही नहीं इनके साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (agastya nanda)भी स्क्रीन शेयर करेंगे। यानी सुहाना, अगस्त्य नंदा और खुशी को जोया अख्तर बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रही हैं।
47
इंडिया टूडे से बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया है कि अप्रैल से वो शूटिंग शुरू करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना किया। हालांकि बोनी कपूर ने इतना कही कि वो अर्जुन और जाह्नवी के लिए जो कुछ किया है उसी तरह खुशी के लिए भी करेंगे।
57
अर्जुन और जाह्नवी ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं। खुशी को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा। मैं उसे गाइड करूंगा। लेकिन आखिरी फैसला उसी का होगा।
67
बोनी कपूर ने पहले कहा था कि जान्हवी की तरह खुशी भी एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं। परफेक्ट फिगर रखने वाली खुशी कपूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं।
77
खुशी कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। जब भी वो अपनी तस्वीर या वीडियो डालती हैं वो तेजी से वायरल हो जाता है। कई लोगों को तो खुशी जाह्नवी से भी खूबसूरत लगती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।