जब इस एक्ट्रेस से शादी के लिए किशोर कुमार ने बदल लिया था धर्म, इसलिए रचाई थी चार शादियां

मुंबई. एक्टर, सिंगर, राइटर और डायरेक्टर किशोर कुमार की आज 33वीं पुण्यतिथी है। उन्होंने आज ही के दिन यानी कि 13 अक्टूबर, 1987 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने कभी भी संगीत की शिक्षा नहीं ली थी, लेकिन कहा जाता है कि वो हर सॉन्ग गा सकते थे। किशोर दा बहुत हरफनमौला इंसान थे। वो अपने गानों और फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते थे। उन्होंने तो मधुबाला के लिए पत्नी तक को छोड़ दिया था और धर्म भी बदल लिया था। 
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2020 5:43 AM IST

17
जब इस एक्ट्रेस से शादी के लिए किशोर कुमार ने बदल लिया था धर्म, इसलिए रचाई थी चार शादियां


किशोर दा ने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1951 में एक्ट्रेस रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर दा बॉलीवुड के चर्चित नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके पीछे की वजह मधुबाला माना जाता है।

27

शादीशुदा किशोर कुमार उन दिनों मधुबाला के प्यार में पड़ गए थे। जिस वक्त किशोर दा ने मधुबाला के सामने प्रस्ताव रखा उस वक्त वो अपना इलाज कराने विदेश जा रही थीं। किशोर दा ने रूमा को तलाक दिया और कुछ समय बाद मधुबाला से शादी रचा ली। 

37

इतना ही नहीं उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया था। किशोर दा ने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया था। हालांकि किशोर दा के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। 
 

47

हालांकि, किशोर दा की ये शादी भी सफल नहीं हो पाई। दिल में छेद होने के चलते मधुबाला का देहांत हो गया और वो अकेले हो गए।
 

57

मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। इन दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। 1976 में दोनों की शादी रचाई। 

67

बताया जाता है कि किशोर-योगिता की शादी को कुछ ही समय बीता था कि दोनों के बात बिगड़ना शुरू हो गई थी। 1978 में दोनों का तलाक हो गया था। बाद में योगिता ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली।

77

योगिता से तलाक के बाद किशोर की जिंदगी में एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर की एंट्री हुई। चौथी और आखिरी बार 1980 में किशोर कुमार ने लीना से शादी की। जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 साल का अंतर था। यही वो शादी थी, जो किशोर दा के अंत तक टिक सकी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos