अक्षय कुमार से विशाल करवाल तक, ये हैं पर्दे के हैंडसम और स्टाइलिश 'कृष्णा'

मुंबई. देशभर में आज यानी की 11 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी चल रही है। टीवी हो या फिर बॉलीवुड पर्दे पर हर त्योहारों को बखूबी दिखाया जाता है। ऐसे में टीवी सीरियल्स और कई ऐसी फिल्में बनीं, जिनकी कहानी से भगवान श्रीकृष्ण को भी किसी ना किसी रूप में जोड़ा गया। इन कहानियों के लिए अलग-अलग एक्टर्स ने कृष्णा का किरदार निभाया। पर्दे के लिए भले ही उनका लुक कृष्णा के रूप में बनावटी हो, लेकिन इनमें से 5 ऐसे कलाकार भी हैं, जो रियल लाइफ में बैहद हैंडसम और स्टाइलिश हैं। इसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त रही है। जन्माष्टमी के मौके पर उन हीरोज से मिलवाते हैं, जिनके लुक्स की लड़कियां दीवानी हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 4:17 AM IST

15
अक्षय कुमार से विशाल करवाल तक, ये हैं पर्दे के हैंडसम और स्टाइलिश 'कृष्णा'

सौरभ राज जैन

सौरभ राज जैन ने साल 2013 में आए सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसमें उनकी एक्टिंग ने उन्हें बहुत जल्द ही लोगों के दिन में जगह बना दीं, इसके साथ ही वो अपनी गुड लुक्स की वजह से भी लोगों के दिलों पर राज करने लगे। सीरीयल बेशक खत्म हो गया था, लेकिन उनकी लुक्स और स्टाइलिश अंदाज की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही रही। 

25

विशाल करवाल

टीवी शो 'रोडीज' में अपने कूल लुक्स से पॉप्युलैरिटी पाने वाले विशाल करवाल ने साल 2011 में सीरियल 'द्वारकाधीश' में कृष्णा का रोल प्ले किया था। डिंपल ब्वॉय के नाम से फैन्स के बीच में पॉप्युलर विशाल को ज्यादातर जींस और टी-शर्ट लुक में स्पॉट किया जाता रहा है। इसके साथ वह जैकेट को कैरी करना पसंद करते हैं।

35

सौरभ पांडे

एक्टर सौरभ पांडे के हैंडसम लुक्स की लोग तारीफ करते थकते नहीं हैं। इन लुक्स के साथ उन्होंने श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। उन्होंने साल 2015 में आए सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' में श्रीकृष्ण बने। उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। सौरभ अपनी बॉडी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। इस  वजह से उनके ऊपर सारे कपड़े ही अच्छे लगते हैं। 

45

मृणाल जैन

एकता कपूर के चर्चित शो 'महाभारत' में श्रीकृष्णा का रोल प्ले करने वाले मृणाल जैन ने अपनी एक्टिंग और लुक्स की वजह से फैंस के दिलों में जगह बना लिया था। उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरियल में उस दौर के अनुसार कपड़ों में दिखने वाला यह एक्टर रियल लाइफ में काफी स्टाइलिश है।

55

अक्षय कुमार

फिल्म 'ओह माय गॉड' में श्रीकृष्ण का रोल प्ले करने वाली अक्षय कुमार इसमें अलग-अलग तरह के मॉर्डन क्लोद्स में दिखाए गए थे। अब वो रियल लाइफ कितने स्टाइलिश ये दुनिया बखूबी जानती है। 52 साल की उम्र में भी वो काफी फिट हैं और आज भी फिल्मों में स्टंट करते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos