मुंबई. फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सना सईद (अंजली फिल्म का नाम) जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन की वजह से यूएस में फंसी हुई हैं। 22 मार्च को सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था, ऐसे में सना के पिता का उसी दिन निधन हो गया था। इसके साथ ही इस दौरान सबसे दुख की बात ये थी कि लॉकडाउन की वजह से पिता को अंतिम विदाई भी नहीं दे सकीं।
सना सईद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पिता की मौत और अंतिम बिदाई ने दे पाने पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने बताया उनके पिता डायबिटीज के मरीज थे। उनकी मौत मल्टीपल ऑर्गेन फेलियर की वजह से हुई थी।
28
सना ने बताया कि वो लॉस एंजिल्स एक इवेंट में परफॉर्म करने गई थीं। उन्हें जब अपने पिता के मौत की खबर मिली उस वक्त वो वहीं थीं और सुबह के 7 बज रहे थे। दुनियाभर में कोरोना वायरस का डर फैला हुआ था।
38
पिता की मौत की खबर सुनने के बाद एक्ट्रेस घर लौटना चाहती थी, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना की वजह से वो घर नहीं लौट पाईं। सना सईद अपनी मां और बहनों के गले लगना चाहती थीं।
48
सना कहती हैं कि जिन हालातों में उन्होंने अपने पिता को खोया वह सही नहीं था, लेकिन उनका दिल जानता है कि जिस दर्द से उनके पिता गुजर रहे थे वे अब बेहतर जगह में होंगे।
58
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनके परिवार ने पापा का अंतिम संस्कार उसी दिन करने की सोची। उनके पास सिर्फ तीन घंटे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन डेथ सर्टिफिकेट देखकर जाने दिया गया। सना उस समय फिजिकली वहां नहीं थीं, लेकिन उनकी बहनें उन्हें घटना की सारी जानकारी देती रहीं।
68
सना अभी भी यूएस में ही फंसी हुई हैं। दुनिया में फैले इस कोरोना वायरस पैन्डेमिक के आसार कम होते ही वे वापस भारत लौट पाएंगी। फिलहाल खुद को बिजी रखने के लिए एक्ट्रेस योग और एक ऑनलाइन बिजनेस कोर्स में एनरोल हैं।
78
सना सईद ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजली का रोल प्ले किया था। उनके इस किरदार से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। अंजली के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। वे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक हाई क्लास एरोगेंट लड़की का रोल निभाया था।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।