शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुमार विश्वास ने यहां बनाया अपने सपनों का आशियाना, कर रहे खेती-बाड़ी

मुंबई. हिंदी के लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाओं के लिए देश-दुनिया में विख्यात हैं। कवि सम्मेलनों के अलावा कुमार विश्वास राजनीति में भी प्रखर हैं। वो अन्ना आंदोलन से जुड़े और फिर उसके बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कुमार विश्वास अपनी जीवनशैली के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया घर बनाया है। ऐसे में उनके नए घर की झलक दिखा रहे हैं...

Asianet News Hindi | Published : Nov 19, 2020 5:36 AM IST / Updated: Nov 21 2020, 08:47 AM IST

112
शहर की भीड़-भाड़ से दूर कुमार विश्वास ने यहां बनाया अपने सपनों का आशियाना, कर रहे खेती-बाड़ी

आज की इस आधुनिक दुनिया में जहां लोग गांवों से शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं वहीं, कवि कुमार विश्वास ने अपने पैतृक गांव में अपना आलीशान घर बनाया है। 

212

कुमार विश्वास ने अपने इस नए घर का नाम केवी कुटीर रखा है।

312

कुमार विश्वास ने अपना घर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने पैतृक गांव पिलखुआ में बनाया है।

412

इस घर को पूरी तरह से गांव का टच दिया गया है। इसका लुक भी गांव के पुराने घरों की तरह रखा गया है।

512

कुमार विश्वास अपना ज्यादातर समय इसी केवी कुटीर में बिताते हैं।

612

उन्होंने घर के अंदर काफी बड़ा लॉन भी बनवाया है, जिसमें अक्सर उन्हें काम करते देखा गया है।

712

घर की चारदीवारी के अंदर जमीन के एक बड़े हिस्से में खेती भी होती है।

812

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कुमार विश्वास अपने इस नए घर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। कुमार विश्वास ने अपने घर में गन्ने का रस निकालने के लिए एक मशीन भी लगा रखी है. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

912

इसके साथ ही उनके नए घर के एक हिस्से में लाइब्रेरी भी बनाई गई है।

1012

कुमार विश्वास ने अपने घर में एक छोटा सा स्टूडियो भी बनाया है. जिसमें उन्हें अक्सर वक्त बिताते देखा गया है।

1112

कुमार विश्वास को अक्सर अपने घर में गाय की सेवा करते देखा जा सकता है। जिससे जुड़ी त्सवीरें वह समय समय पर सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं।

1212

कुमार विश्वास ने अपने घर में गाय भी पाल रखी हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos