श्रीदेवी की मौत से पहले की कहानी, होटल में वो आखिरी रात, जानें क्या हुआ था

Published : Feb 24, 2020, 12:46 PM ISTUpdated : Feb 29, 2020, 10:23 AM IST

मुंबई. बीते दिनों श्रीदेवी की दूसरी डेथ एनिवर्सरी थी। 54 साल की श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 को दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी की मौत की खबर आते ही कई तरह की अफवाहें उड़ी थी। उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ आई थी। किसी रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी हत्या हुई है किसी में कहा गया कि उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी और वे लड़खड़ा कर बाथटब में गिर गई। बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में दुबई गई थी। शादी के बाद पूरा परिवार मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में रूक गई थीं। 

PREV
112
श्रीदेवी की मौत से पहले की कहानी, होटल में वो आखिरी रात, जानें क्या हुआ था
बता दें कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई गए थे। वे उन्हें डिनर पर ले जाना चाहते थे। फ्रेश होने के लिए श्रीदेवी वॉशरूम गईं, लेकिन 15 मिनट तक बाहर नहीं निकलीं। बाद में देखने पर वे बाथटब में गिरी मिलीं।
212
ये बात भी सामने आई थी कि पति और बेटी के मुंबई लौटने के बाद श्रीदेवी दुबई के होटल के कमरे में अकेली थीं। निधन से पहले 48 घंटे तक बाहर भी नहीं निकली थीं।
312
परिवार के एक करीबी के हवाले से खलीज टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि बोनी कपूर शादी में शामिल होकर मुंबई लौट गए थे। 24 फरवरी को दोबारा दुबई लौटे और वे शाम करीब 5.30 बजे जुमैरा एमिरेट्स टॉवर होटल गए। यहां ही श्रीदेवी रूकी थीं। बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाने वाले थे।
412
रिपोर्ट के मुताबिक बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट बात की। इसके बाद श्रीदेवी वॉशरूम गईं। जब वे 15 मिनट तक नहीं लौटीं तो बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया।
512
अंदर से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। बोनी ने देखा कि श्रीदेवी अचेत हालत में बाथटब में गिरी हुई थीं। बोनी ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया। इसके बाद उन्होंने रात करीब 9 बजे पुलिस को जानकारी दी।
612
पुलिस और डॉक्टरों के होटल आने के बाद उन्हें मृत घोषित घोषित कर दिया गया। इस बीच दुबई के भारतीय कॉन्स्युलेट ने श्रीदेवी का पासपोर्ट रद्द कर दिया है।
712
शुरुआती रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताया गया था। बोनी के छोटे भाई संजय कपूर के मुताबिक, श्रीदेवी को दिल की बीमारी नहीं थी। ऐसे में कॉस्मेटिक सर्जरी मौत से जोड़ी जा रही थी।
812
श्रीदेवी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। एक में गड़बड़ी के बाद डाइट पिल्स और एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं।
912
फोरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रॉस्क्यूटर को सौंप दिया था। इसके बात सरकारी वकील ने 22 घंटे की कानूनी औपचारिकाएं पूरी करने के बाद 27 फरवरी को करीब ढाई बजे श्रीदेवी की बॉडी को ले जाने की इजाजत दी थी।
1012
दुबई में पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 फरवरी 2018 को देर रात श्रीदेवी की बॉडी मुंबई लाई गई थी। उनका अंतिम संस्कार 28 फरवरी को किया गया था।
1112
1975 में महज 10 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्म जूली में दिखी। फिल्म इंडस्ट्री में एक ओर जहां एक्ट्रेसेस का करियर छोटा माना जाता है, वहां श्रीदेवी ने 50 साल कैमरे के सामने बिताए। अपने करियर में 300 फिल्में कीं। शाहरुख की जीरो में आखिरी बार दिखी। 300 फिल्मों में- तेलुगू (81), तमिल (72), हिंदी (71) कन्नड़ (50), मलयालम (26)। 1980 में श्रीदेवी की वजह से ही तमिल फिल्मों की हिंदी डबिंग शुरू हुई थी।
1212
तीन दशक तक श्रीदेवी तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नंबर-1 पोजीशन पर रहीं। 4 फिल्मों में श्रीदेवी ने गाने भी गाए। ये फिल्में थीं- सदमा, चांदनी, गरजना और क्षणा क्षणम। 13 साल की उम्र में रजनीकांत की सौतेली मां का, 20 की उम्र में प्रेमिका का रोल किया। बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। 2013 में पद्मश्री मिला। 2 दशक तक हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस रहीं। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories