मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से हर तरफ शोक का लहर है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनको श्रद्धांजलि दे रहे है। 92 साल की लता जी ने रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर आखिरी सांस ली। उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाम 6.30 बजे किया जाएगा। कुछ मिनट पहले ही उनकी डेड बॉडी को ब्रीच कैंडी अस्पताल से एम्बुलेंस के जरिए घर लाया गया है। उनके घर बॉलीवुड सेलेब्स का आना लगातार जारी है। कुछ मिनट पहले ही अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) बेटी श्वेता बच्चन के साथ लता जी के घर शोक जताने पहुंचे। वहीं, राज ठाकरे भी पत्नी और मां के साथ लता जी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे। नीचे देखें कौन-कौन सेलेब्स लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे...
बता दें कि लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनको कोरोना के साथ ही निमोनिया भी हो गया था।
28
सामने आई अमिताभ बच्चन की फोटो में देखा जा सकता है कि वे काफी उदास है। उनकी सिर झुका हुआ है और बेहद मायूस नजर आ रहे है।
38
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी श्वेता बच्चन भी थी। दोनों ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा रखा था।
48
राज ठाकरे भी इस मौके पर लता जी के घर के बाहर स्पॉट हुए। उनके साथ पत्नी और मां भी थी। सभी बेहद उदास दिख रहे थे।
58
श्रद्धा कपूर भी लता जी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंची। इस दौरान वे काफी उदास नजर आ रही थी। बता दें कि श्रद्धा, लता जी की रिश्तेदार है।
68
लता मंगेशकर के घर भूषण कुमार भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। वहीं, सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क भी लगा रखा था।
78
आशुतोष गोवारिकर, जावेद अख्तर भी शोक व्यक्त करते लता जी के घर पहुंचे। सभी ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा था।
88
आशुतोष गोवारिकर और अशोक पंडित आपस में बात करते हुए। ये सेलेब्स लता जी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे।