Published : Apr 17, 2020, 09:07 PM ISTUpdated : Apr 19, 2020, 01:34 PM IST
मुंबई। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत लोगों को काफी पसंद आ रही है। जब से दूरदर्शन पर इन सीरियल्स का दोबारा प्रसारण शुरू हुआ है, तभी से चैनल की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। इतना ही नहीं, आम दर्शकों के साथ ही सीरियल के मुख्य कलाकार भी रामायण को मिस नहीं कर रहे हैं। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो मेघनाद वध देखते नजर आ रहे हैं। टीवी पर मेघनाद वध देखते वक्त लक्ष्मण यानी सुनील लहरी का चेहरा गुस्से में तमतमाया हुआ लग रहा है। मेघनाद को देखकर सुनील लहरी गुस्से से लाल हो गए।
टीवी पर मेघनाद वध देखते वक्त लक्ष्मण यानी सुनील लहरी का चेहरा गुस्से में तमतमाया हुआ लग रहा है। मेघनाद को देखकर सुनील लहरी गुस्से में लाल हो गए।
210
फोटो शेयर करते हुए सुनील लहरी ने लिखा- ‘मेघनाद वध देख रहा हूं।’ सुनील लहरी की इस फोटो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामायण की शूटिंग के दौरान वो कितने गुस्से में रहते होंगे।
310
बता दें कि इससे पहले रावण का किरदार निभा चुके 82 साल के अरविंद त्रिवेदी भी अपने घर में रामायण देखते नजर आए थे। उनकी जो फोटो सामने आई थी, उसमें अरविंद त्रिवेदी सीता हरण का प्रसंग देखते नजर आए थे।
410
अरविंद त्रिवेदी रामायण के उस सीन को देखकर काफी भावुक हो जाते हैं, जब रावण सीता का हरण कर उन्हें अपने पुष्पक विमान से लंका की ओर ले जाता है। इस दौरान अरविंद त्रिवेदी ने सीता को देखकर चेहरे पर मायूसी के साथ हाथ जोड़ लिए थे।
510
अरविंद त्रिवेदी ने रावण के रोल से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा था- मेरी इच्छा केवट बनने की थी। हालांकि रामानंद सागर इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया।
610
अरविंद ने कहा था- जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।?
710
अरविंद त्रिवेदी ने बताा था कि जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा- वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।
810
बता दें कि लॉकडाउन के बीच ‘रामायण’ ने TRP के मामले में पिछले पांच सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बार्क (Broadcasting Audience Research Council) की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एपिसोड की रेटिंग 3.4%, थी, जिसके बाद चौथे एपिसोड तक इस शो की रेटिंग 5.2% तक पहुंच गई है।
910
लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80-90 के दशक के सुपरहिट शोज दोबारा प्रसारित किए जा रहे हैं। इस दौरान रामायण के अलावा महाभारत, चाणक्य, देख भाई देख, ऑफिस ऑफिस, श्रीमान श्रीमती, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान जैसे शो दर्शकों को दिखाए जा रहे हैं।
1010
रामायण में राम-सीता के किरदार में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।