Published : Apr 03, 2022, 07:01 PM ISTUpdated : Apr 04, 2022, 02:39 PM IST
मुंबई। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की सुपरहिट फिल्म 'बेटा' (Beta) को रिलीज हुए 30 साल हो चुके हैं। यह फिल्म 3 अप्रैल, 1992 को रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी और अनिल की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यहां तक कि दोनों को इस मूवी के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। पिछले 30 सालों में इस फिल्म में काम करने वाले लोगों का लुक काफी बदल चुका है। यहां तक कि फिल्म में काम कर चुके कुछ एक्टर जहां अब इस दुनिया में ही नहीं हैं, वहीं कुछ फिल्मों में काम करना छोड़ चुके हैं। अब ऐसी दिखने लगी फिल्म की स्टारकास्ट..
माधुरी दीक्षित
रोल : सरस्वती
फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सरस्वती उर्फ सारू चौधरी का रोल निभाया था। माधुरी अब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वो कई रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनकी वेब सीरिज 'द फेम गेम' हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ संजय कपूर ने भी काम किया है।
29
अनुपम खेर
रोल : तोताराम चौटाला
अनुपम खेर ने इस मूवी में तोताराम चौटाला का नेगेटिव कैरेक्टर निभाया था। अनुपम खेर अब भी फिल्म इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव हैं। वो हाल ही में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। इस मूवी में उन्होंने पुष्कर नाथ पंडित का रोल निभाया है।
39
अनिल कपूर
रोल : राजू उर्फ राजशेखर
फिल्म बेटा में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने राजू का रोल प्ले किया था। अनिल कपूर अब भी फिल्मी दुनिया के सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं। अनिल कपूर आखिरी बार 2020 में आई मूवी मलंग में नजर आए थे। वो जल्द ही 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म 'जुग जुग जियो' में नीतू कपूर के साथ नजर आएंगे।
49
प्रिया अरुण
रोल : चम्पा हुडा
फिल्म में प्रिया अरुण (Priya Arun) ने पांडू की पत्नी चम्पा का रोल निभाया था। चम्पा रियल लाइफ में भी लक्ष्मीकांत बर्डे की बीवी हैं। लक्ष्मीकांत ने 1998 में प्रिया अरुण से दूसरी शादी की थी। उनके दो बच्चे अभिनय बर्डे और स्वानंदी बर्डे हैं। प्रिया अरुण हिंदी के साथ कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
59
लक्ष्मीकांत बर्डे
रोल : पांडू हुडा
लक्ष्मीकांत बर्डे (Laxmikant Berde) ने फिल्म में सरस्वती के भरोसेमंद नौकर का रोल निभाया था। हालांकि, अब लक्ष्मीकांत इस दुनिया में नहीं हैं। 16 दिसंबर, 2004 को महज 50 साल की उम्र में लक्ष्मीकांत बर्डे का किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया।
69
अरुणा ईरानी
रोल : राजू की सौतेली मां
अरुणा ईरानी (Aruna Irani) ने इस फिल्म में अनिल कपूर यानी कि राजू की सौतेली मां का रोल निभाया था। राजू अपनी मां पर इतना विश्वास करता है कि उसकी खातिर जहर पी लेता है। बता दें कि अरुणा ईरानी आखिरी बार 2019 में टीवी सीरियल 'ये उन दिनों की बात है' में नजर आई थीं।
79
आदि ईरानी
रोल : रमेश चौधरी
आदि ईरानी ने फिल्म में रमेश चौधरी का रोल निभाया था। आदि ईरानी अब भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वो 2022 में रिलीज हुई फिल्म A Thursday में नजर आ चुके हैं। इस मूवी में उन्होंने पुलिस कमिश्नर का रोल निभाया है।
89
कुनिका लाल
रोल : कुनिका रमेश चौधरी
कुनिका ने फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था। कुनिका आखिरी बार 2015 में टीवी सीरियल अकबर-बीरबल में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने रानी दुर्गावती का रोल प्ले किया था। वहीं कुनिका 1988 में आखिरी बार फिल्म क्रबस्तान में नजर आई थीं।
99
भारती आचरेकर
रोल : मानवती
भारती आचरेकर ने इस फिल्म में मानवती का रोल प्ले किया था। मशहूर टीवी सीरियल वागले की दुनिया में उन्हें मिसेज वागले के रोल के लिए जाना जाता है। भारती आचरेकर आखिरी बार 2020 में आई फिल्म कुली नंबर वन में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सारा अली खान की दादी का रोल निभाया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।