माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, बोली 31 साल पहले इसलिए लोग उनपर कसते थे ताने फिर यूं बदली किस्मत

Published : May 26, 2020, 04:15 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित को भी माना जाता है। उन्होंने साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन बाद में वो 90 के दशक की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली एक्ट्रेस बन चुकी थीं। माधुरी के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। इस सफर का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। 

PREV
16
माधुरी दीक्षित ने किया खुलासा, बोली 31 साल पहले इसलिए लोग उनपर कसते थे ताने फिर यूं बदली किस्मत

इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने बताया कि उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो जब इंडस्ट्री में नई थीं और सपोर्टिंग रोल किया करती थीं तो वह काफी दुबली-पतली थीं। 

26

उनके दुबले होने के कारण लोग उन पर ताने करते थे। वो कहते थे कि ये कितनी दुबली है, लेकिन माधुरी कहती हैं उन्हें लोग फिर भी पसंद करते थे।  

36

माधुरी कहती हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो लगातार बस अपने काम पर ही फोकस रहीं और करियर के ग्राफ को ऊपर की ओर बढ़ाती चली गईं। 

46

माधुरी ने कहा कि वो काम करती रही और फिर अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' 1988 में उन्हें मिली। यहां से उनकी किस्मत चमक उठी। 

56

बहरहाल, माधुरी यह भी कहती हैं कि भले ही कुछ लोगों के लिए वह दुबली थीं लेकिन लोग उन्हें पसंद कर रहे थे और यही उनके लिए जरूरी भी था। 

66

बता दें, माधुरी दीक्षित ने हाल में सिंगिंग में भी डेब्यू कर लिया है। उनका पहला गाना 'कैंडल' रिलीज हो गया है जिसे काफी पसंद किया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories