आखिरी वक्त में पाई-पाई को मोहताज हो गया था Mahabharat का एक्टर, परिवार ने भी छोड़ दिया था अकेला

मुंबई. टीवी और बॉलीवुड एक्टर सतीश कौल (Satish Kaul) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में इंद्र का किरदार निभाने वाले सतीश कौल कोरोना से संक्रमित थे। इस बात की पुष्टि खुद उनकी बहन सुषमा ने की। पिछले दिनों खबर आई थी कि सतीश कौल की हालत बहुत अच्‍छी नहीं है। हालांकि, ऐसी खबरें भी आई थीं कि वो वृद्धाश्रम में हैं। इसके बाद खुद सतीश कौल ने बताया था कि वह लुध‍ियाना में एक किराए के घर में रह रहे हैं। वे 2011 में ही मुंबई से पंजाब आ गए थे। 2015 में उनके कूल्‍हे ही हड्डी फ्रैक्‍चर हो गई थी। वह करीब ढाई साल अस्‍पताल में बिस्‍तर पर रहे थे। वे अपने आखिरी दिनों में पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। कभी पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सतीश ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दिग्गज स्टार्स के साथ काम किया है

Asianet News Hindi | Published : Apr 10, 2021 12:11 PM IST

19
आखिरी वक्त में पाई-पाई को मोहताज हो गया था Mahabharat का एक्टर, परिवार ने भी छोड़ दिया था अकेला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास खाना खाने और अपनी दवाईयां खरीदने के भी पैसे नहीं थे। उनको कुछ साल पहले बीमार होने पर लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वो अपना बिल भी नहीं भर सके थे।
 

29

बताया जाता है कि उन्होंने लुधियाना में अपना एक एक्टिंग स्कूल खोला था, जो नहीं चल सका और इसमें उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ। पैसों की कमी के चलते उनकी पत्नी उन्हें तलाक देकर बेटे के साथ अमेरिका जाकर बस गई।

39

खबरों की मानें तो उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि दवाओं के बिल चुकाने तक के पैसे भी नहीं बचे थे। बाद में लुधियाना के ही एक सोशल ऑर्गनाइजेशन ने उनकी मदद की थी।

49

पंजाबी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहलाने वाले सतीश गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। वे FTII पुणे से ग्रैजुएट हैं और वो जया बच्चन और डैनी के बैचमेट रहे हैं। 

59

पॉपुलर फिल्म 'कर्मा' में नजर आए सतीश लंबे समय से बिस्तर पर थे और कोई अपना उनकी सुध लेने वाला भी नहीं था।

69

उन्होंने करीब 300 से ज्यादा पंजाबी-हिंदी फिल्मों में काम किया था। 

79

वे देवानंद, दिलीप कुमार, शाहरुख खान संग भी काम कर चुके हैं। पंजाबी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उनको लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिल चुका है।

89

उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्र देव का रोल किया था। वे आंटी नंबर 1, याराना, जंजीर, खेल, राम लखन, कर्मा, खूनी महल, इल्जाम आदि फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने रामानंद सागर के टीवी शो विक्रम बेताल में भी काम किया है।

99

फिल्म कर्मा के एक सीन में नूतन के साथ सतीश। इस फिल्म में उन्होंने नूतन और दिलीप कुमार के बड़े बेटे का रोल प्ले किया था। हालांकि, इस फिल्म में उनका कैमियो रोल ही था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos