जब महेश भट्ट के पीछे बिना कपड़ों के ही दौड़ पड़ी थीं परवीन बाबी, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Published : Aug 24, 2020, 05:51 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट एक बार फिर विवादों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी बातचीत के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद से ही वो काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि महेश भट्ट ही वो शख्स हैं जिन्होंने रिया से कहा था कि वो सुशांत से दूरी बना लें। वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब महेश भट्ट विवादों में फंसे हों। फिर चाहे परवीन बाबी से उनका रिश्ता हो या अपनी ही बेटी को किस करने का मामला, महेश भट्ट किसी न किसी वजह से विवादों में रहे हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं महेश भट्ट और परवीन बाबी के अफेयर के बारे में। 

PREV
19
जब महेश भट्ट के पीछे बिना कपड़ों के ही दौड़ पड़ी थीं परवीन बाबी, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

दरअसल, परवीन बाबी जब अपने एक्टिंग करियर के टॉप पर थीं, तो वो महेश को दिल दे बैठीं। 1977 में जिस वक्त दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था, तब महेश भट्ट शादीशुदा थे। हालांकि परवीन बॉबी का कबीर बेदी से ब्रेकअप हुआ था और वो इस सदमे से उबर ही रही थीं।

29

इसके बाद महेश भट्ट ने परवीन बाबी के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया था। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह थी। घर पर परवीन एक साधारण लड़की होती थीं, जो महेश को पागलों की तरह प्यार करती थीं।

39

कहा जाता है कि एक रात जब परवीन बाबी से गुस्सा होकर महेश भट्ट चले गए थे, तब परवीन भी उनके पीछे दौड़ी थीं। प्यार में बेपरवाह परवीन बाबी ने ये तक नहीं देखा था कि उन्होंने कुछ पहन भी रखा है या नहीं। 

49

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया था कि परवीन की एक शर्त की वजह से वे नाराज होकर बेडरूम से बाहर चले गए थे। महेश के मुताबिक, "मुझे याद है परवीन मुझसे संबंध बनाना चाहती थी। हम एक-दूसरे के करीब आए। तभी परवीन ने कह दिया- 'महेश या तो मैं या फिर यूजी?' मैं उसकी बात सुनकर हैरान था। मैंने जवाब नहीं दिया, लेकिन वह सब समझ गई। उसकी आंखों से आंसू बह निकले। इसके बाद मैंने कपड़े पहन लिए और चुपचाप कमरे से बाहर निकल गया।

59

महेश के मुताबिक, परवीन ने मेरा नाम लेकर आवाज दी पर मैंने उसे अनसुना कर दिया। मैंने लिफ्ट का इंतजार नहीं किया और सीढ़ियों से ही नीचे उतरने लगा। मैंने सीढ़ियों से उसके दौड़ने की आवाज सुनी। मैं वापस लौटकर उससे कहना चाहता था कि देखो तुम इस हालत में (बिना कपड़ों के) बाहर नहीं आ सकतीं। लेकिन मैं बिना परवाह किए आगे बढ़ गया। इस वाकये के कुछ महीनों बाद 1980 में महेश और परवीन का ब्रेकअप हो गया था।

69

परवीन ने जिस यूजी का जिक्र किया था, वे महेश भट्ट के दोस्त, फिलॉसफर और गाइड यूजी कृष्णमूर्ति थे। जब परवीन सीजोफ्रेनिया से गुजर रही थीं, तब यूजी ने महेश की काफी मदद की थी। 
 

79

महेश भट्ट के मुताबिक, यूजी ने उनसे कहा था कि परवीन के ठीक होने के कुछ चांस हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें फिल्मों से दूर ले जाना पड़ेगा। यूजी खुद परवीन को स्विटजरलैंड ले गए और वहां से चिंता जाहिर करते हुए महेश भट्ट को लेटर लिखा कि अब उन्हें परवीन को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए।

89

महेश भट्ट का निजी जीवन खूब चर्चा में रहा। 1970 में उन्होंने किरण भट्ट से शादी की, जिससे उनके दो बच्चे, पूजा और राहुल भट्ट, हैं। लेकिन परबीन बॉबी से इश्क के चलते किरण उनसे अलग हो गईं। महेश और परवीन बॉबी का अफेयर 3 साल तक चला। दोनों लिव-इन में थे, लेकिन परवीन की मानसिक बीमारी के कारण महेश ने उन्हें छोड़ दिया था। 

99

इसके बाद महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से दूसरी शादी की। आलिया और शाहीन भट्ट महेश और सोनी की ही बेटी हैं। सालों पहले बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैग्जीन के लिए लिपलॉक सीन देने के कारण भी महेश भट्ट को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

Recommended Stories