47 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं मलाइका अरोड़ा, आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज

Published : Oct 23, 2020, 12:16 PM ISTUpdated : Oct 24, 2020, 04:04 PM IST

मुंबई. बी-टाउन में अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का शुक्रवार को अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका उन चुनिंदा पर्सनैलिटीज में से एक हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र में बस एक नंबर होता है, जिससे की किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। दशकों से एक्ट्रेस को फिट देखा जा रहा है और कहा जाता है कि वो समय के साथ और भी जवां होती जा रही हैं। कई रियलिटी शोज में उनकी फिटनेस की लोग तारीफ करते भी देखे जाते हैं। कई सेलिब्रिटीज उन्हें कॉपी करते हैं और फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं मलाइका की फिटनेस का राज...  

PREV
18
47 साल की उम्र में भी इतनी फिट हैं मलाइका अरोड़ा, आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज

23 अक्टूबर, 1973 को ठाणे में जन्मी मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अन्य चीजों के साथ अपने डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन के बारे में भी फैंस को बताती रहती हैं। मलाइका का कहना है कि उन्हें फिट डाइट में विश्वास नहीं है और ना ही वो चीज उन्हें समझ आती है। इसलिए एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस के लिए अलग तरीका अपनाया है। 

28

मलाइका की फिटनेस का सबसे बड़ा राज एक्सरसाइज और खासकर योग है। एक्ट्रेस ने कुछ सालों पहले योग करना शुरू किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे उन्हें एक बार चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें योग करने की सलाह दी गई थी। उन्होंने सलाह मानकर योग करना शुरू किया और आज तक कर रही हैं। 

38

मलाइका के हवाले से बताया जाता है कि वो हर दिन योग करती हैं। इसकी शुरुआत सूर्य नमस्कार से होती है। इसके बाद वो मैडिटेशन भी करती हैं। अष्टांग विन्साया योग उनका फेवरेट है। उन्हें लगता है कि ये उनके काफी काम आता है। योग के साथ वो Intermittent Fasting भी करती हैं। 

48

मलाइका के मुताबिक, डाइट में क्या खाना है से ज्यादा मायने कब खाना है रखता है। वो रोज Intermittent Fasting करती हैं और निर्धारित समय के अनुसार ही खाना खाती हैं। ऐसे में शाम 6.30 बजे वह अपने दिन का आखिरी खाना एक्ट्रेस ले लेती हैं। साथ ही एक्ट्रेस वेजीटेरियन भी हैं।
 

58

अपनी डाइट में मलाइका अरोड़ा मिक्स फ्रूट्स, इडली, उत्पम, अंडे, मल्टीग्रेन टोस्ट, पोहा, वेजिटेबल जूस, ब्राउन राइस, रोटी-सब्जी, स्प्राउट का सलाद, प्रोटीन शेक, सब्जियों और सलाद के साथ सूप जैसी चीजें लेती हैं।
 

68

इन सब के अलावा मलाइका जिम में भी पसीना बहाती हैं। जिम में वो...
- कार्डियो- 20 मिनट
- वेट लिफ्टिंग (जिम)- सप्ताह में 3 बार 30 मिनट
- किक बॉक्सिंग प्रैक्टिस
- अरोबिक्स और हिप-हॉप
- एक्सरसाइज़ करके जब बोर हो जाती हैं, तो स्विमिंग करना अच्छा लगता है.
- प्लिेट्स एंड बूटकैंप
- मेडिटेशन: योग के बाद रोजाना 10 मिनट

78

बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में नजर आ रही हैं। कोरोना के चलते उन्हें शो से कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेनी पड़ी थी, लेकिन अब वो वापस आ चुकी हैं। 

88

फोटो सोर्स- गूगल।

Recommended Stories