मलाइका के और करीब आए अर्जुन कपूर, शेयर किया लेडीलव के हाथों से बना केक

Published : Apr 13, 2020, 06:07 PM IST

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच सभी बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान ये सेलेब्स अलग-अलग काम करके अपना टाइम पास कर रहे हैं। कोई एक्सरसाइज कर रहा है, तो कोई अपनी फेवरेट डिश बना रहा है। कई सेलेब्स इन दिनों अपना कुकिंग टैलेंट भी दिखा रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें केक नजर आ रहा है। इस केक पर Her लिखा हुआ है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी और ने नहीं बल्कि खुद मलाइका ने अपने हाथों से तैयार किया है। 

PREV
19
मलाइका के और करीब आए अर्जुन कपूर, शेयर किया लेडीलव के हाथों से बना केक
हालांकि इंस्टाग्राम स्टोरी में अर्जुन ने मलाइका का नाम तो नहीं लिखा है लेकिन जिस अपनेपन से उन्होंने कैप्शन लिखा है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो यहां किसी और की नहीं बल्कि अपनी लेडीलव की ही बात कर रहे हैं।
29
दरअसल, मलाइका भी इन दिनों ऐसे कई वीडियो शेयर कर रही हैं, जिनमें वो अपना कुकिंग टैलेंट दिखाती नजर आई हैं। वीडियोज में मलाइका अलग-अलग डिशेज बनाती दिख रही हैं। ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि ये केक अर्जुन के लिए मलाइका ने ही तैयार किया है।
39
दरअसल, मलाइका भी इन दिनों ऐसे कई वीडियो शेयर कर रही हैं, जिनमें वो अपना कुकिंग टैलेंट दिखाती नजर आई हैं। वीडियोज में मलाइका अलग-अलग डिशेज बनाती दिख रही हैं। ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि ये केक अर्जुन के लिए मलाइका ने ही तैयार किया है।
49
लॉकडाउन के दौरान कुछ दिनों पहले मलाइका और अर्जुन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों एक ही घर की बालकनी में नजर आए थे। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने सवाल उठाए थे कि क्या ये बिना शादी के एक ही घर में रहते हैं?
59
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही कई बार दोनों को लेकर खबरें भी आ चुकी हैं कि वो शादी करने वाले हैं।
69
अर्जुन और मलाइका की उम्र में 12 साल का अंतर है। मलाइका जहां 46 साल की हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 34 साल के हैं।
79
मलाइका ने दिसंबर, 2019 में नेहा धूपिया के चैट शो में अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद है। वो मेरी करीबी गर्लगैंग (फ्रेंड्स) होंगी।
89
जब नेहा धूपिया ने मलाइका से अर्जुन के बारे में एक ऐसी चीज बताने के लिए कहा था, जो उन्हें पसंद न हो तो वे बोलीं, "अर्जुन हर तरह से परफेक्ट हैं।" इस दौरान मलाइका ने अर्जुन की फोटोग्राफी की तारीफ भी की। उनके मुताबिक, अर्जुन हमेशा उनकी सबसे अच्छी फोटो खींचते हैं।
99
इसी केक की तस्वीर अर्जुन कपूर ने शेयर की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories