मुंबई। मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है और कई मौकों पर वो इसका इजहार भी कर चुके हैं। 46 साल की मलाइका अपने रिश्ते को छुपाने पर यकीन नहीं करतीं। यही वजह है कि वो अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक वेकेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कुछ वक्त पहले अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई जिंदगी के अलावा, बेटे अरहान और उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी कई बड़े खुलासे किए थे।