आंखों में आंसू लिए मंदिरा बेदी ने दी पति को अंतिम विदाई, इस एक्टर के गले लग खूब रोई, संभालना हुआ मुश्किल

Published : Jun 30, 2021, 01:35 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज कौशल (Raj Kaushal) का बुधवार को सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज की पत्नी मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) पति के जाने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इस दौरान उन्हें दोस्तों ने सहारा दिया लेकिन उन्हें इस दुख की घड़ी में संभाल पाना काफी मुश्किल हो रहा है। मंदिरा एक्टर रोनित रॉय के गले लगकर खूब रोई। रोनित ने भी उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की। बताया जा रहा है घर में ही राज तो दिल का दौरा पड़ा था और इससे पहले उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया जाता, उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार दादार शिवाजी पार्क शमशान घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कई सेलेब्स शामिल हुए। नीचे देखे राज कौशल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सेलेब्स की फोटोज...  

PREV
17
आंखों में आंसू लिए मंदिरा बेदी ने दी पति को अंतिम विदाई, इस एक्टर के गले लग खूब रोई, संभालना हुआ मुश्किल

राज कौशल की अंतिम यात्रा में समीर सोनी, हुमा कुरैशी, रोहित रॉय, रोनित रॉय, आशीष चौधरी, डिनो मोरियो, अपूर्व अग्निहोत्री सहित कई रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। 

27

राज कौशल के अंतिम संस्कार में रोनित रॉय पत्नी के साथ पहुंचे। उनके साथ समीर सोनी, मानसी रॉय भी नजर आए।

37

राज कौशल की अंतिम यात्रा में शामिल होने आशीष चौधरी और डिनो मोरियो पहुंचे।

47

दोस्त ने निधन की खबर मिलते ही एक्टर रोहित रॉय पत्नी मानसी के साथ मंदिरा बेदी के घर पहुंच गए थे। 

57

समीर सोनी, पत्नी के साथ रोनित रॉय, मानसी रोहित रॉय अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सभी ने मंदिरा को काफी संभाला।

67

मंदिरा बेदी ने पति के अंतिम संस्कार की रस्में खुद ही निभाई। वे राज कौशल की अर्थी को हाथ से उठाती नजर आई।

77

पति राज कौशल के जाने का गम मंदिरा बेदी बर्दाश्त नहीं कर पाई। उन्हें दोस्तों और परिवारवालों ने काफी मुश्किल से संभाला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories