मनोज वाजपेयी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद तो बोले-34 साल तक मैं इतना अचीव नहीं कर पाया था

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं हैं। जब उनके सुसाइड की खबर मीडिया में आई थी तो सभी शॉक्ड रह गए थे। ऐसे में अब मनोज वाजपेयी ने सुशांत को याद किया है और उन्होंने कहा कि 34 साल की उम्र में उनका जिंदगी से हार मान लेना, हर किसी के लिए शॉकिंग हैं। मनोज बाजपेयी ने 2019 में सुशांत के साथ फिल्म 'सोनचिड़िया' में काम किया था। मनोज शेखर कपूर के साथ इंस्टा लाइव पर सुशांत को याद कर चुके हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत के बारे में कुछ बातें कही।

Asianet News Hindi | Published : Jun 26, 2020 4:57 AM IST / Updated: Jun 26 2020, 12:08 PM IST

15
मनोज वाजपेयी को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद तो बोले-34 साल तक मैं इतना अचीव नहीं कर पाया था

मनोज वाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम सभी के पास उतार-चढ़ाव और इमोशंस होते हैं। सुशांत भी अलग नहीं थे। उन्हें नहीं लगता कि वो इतने टैलंटेड हैं। 

25

मनोज वाजपेयी का खुद को लेकर मानना है कि उन्हें नहीं लगता कि वो उतना इंटेलिजेंट हैं, जितने वो हुआ करते थे। उन्हें नहीं लगता कि 34 साल की उम्र तक उन्होंने वो सब अचीव कर पाया था जो उन्होंने कर लिया था। मनोज को लगता है कि उनकी अचीवमेंट्स बहुत ही छोटे हैं। वो उन्हें इसी तरह से याद करते हैं।

35

मनोज कहते हैं कि वो उन्हें सिर्फ एक अच्छे इंसान के रूप में ही नहीं बल्कि ऐसे इंसान के रूप में जानते हैं, जो पटना से थे। जो इतना अच्छा डांस करने, कूल होने और प्यारी मुस्कुराहट होने के बाद भी जो जड़ों से जुड़ा था। 
 

45

मनोज वाजपेयी कहते हैं कि अंदर से सुशांत छोटे कस्बे के बंदे थे। उनके अंदर छोटे शहर पटना का लड़का छिपा था, जिससे वो बहुत रिलेट करते थे।

55

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। उनके इस कदम को डिप्रेशन का नाम दिया जा रहा था। हालांकि, एक्टर के फैंस ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos