जानें कौन और क्या करता है अजय देवगन की एक्ट्रेस का होनेवाला दूल्हा, 18 दिन बाद हो रही है शादी

Published : Oct 12, 2020, 06:13 PM ISTUpdated : Oct 12, 2020, 06:16 PM IST

मुंबई। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम' (Singham) की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इसी महीने के आखिर में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दरअसल, काजल के परिवार वाले उनके लिए लंबे समय से लड़का ढूंढ रहे थे और अब उनकी तलाश खत्म हो चुकी है। काजल ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खुशखबरी शेयर करते हुए कहा था कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं 30 अक्टूबर को गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर रही हूं। काजल अग्रवाल को तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके होने वाले दूल्हे के बारे में कम ही लोगों को पता है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं काजल के दूल्हे के बारे में। 

PREV
110
जानें कौन और क्या करता है अजय देवगन की एक्ट्रेस का होनेवाला दूल्हा, 18 दिन बाद हो रही है शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल के होने वाले पति गौतम किचलू एक बिजनेसमैन हैं जो कि इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'डिसर्न लिविंग' के मालिक हैं।

210

गौतम किचलू मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल के स्टूडेंट रहे हैं। इसके बाद वो अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी पढ़ने चले गए। Discern Living नाम की अपनी वेबसाइट शुरू करने से पहले वो फैबफर्निश के वाइस प्रेसीडेंट और द एलीफेंड कंपनी के सीईओ रह चुके हैं। 

310

काजल ने अपनी शादी की खबर शेयर करते हुए कहा था- मैं वो सारी चीज करती रहूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, जिसमें मुझे सबसे अधिक आनंद आता है, अपने दर्शकों का मनोरंजन करना, लेकिन अब इसके मायने और उद्देश्य बदल जाएंगे। आपके कभी खत्म न होने वाले समर्थन के लिए शुक्रिया।

410

जानकारी के मुताबिक काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी का समारोह मुंबई में दो दिन का रहेगा। हालांकि, कोरोना महामारी को देखते हुए इसमें इन दोनों परिवारों के कुछ खास करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। 

510

शादी से 23 दिन पहले 'सिंघम' एक्ट्रेस ने बैचलर पार्टी रखी थी, जिसकी फोटो सामने आई थीं। इनमें काजल की बहन के अलावा उनकी करीबी दोस्त शामिल हुई थीं। काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने इस बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें काजल ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत और खुश नजर आई थीं। 

610

काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फ‍िल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्ट‍िंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वो हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।

710

काजल अग्रवाल को 'सिंघम' में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। 'सिंघम' के अलावा काजल ने 'स्पेशल 26', दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

810

काजल की अपकमिंग फिल्मों में तेलुगु और तमिल फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड मूवी 'मुंबई सागा' भी शामिल है। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इसके अलावा वह दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी दिखाई देंगी।

910

बता दें कि काजल की छोटी बहन निशा अग्रवाल भी एक्ट्रेस हैं। निशा की शादी 2013 में हो गई थी। उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन से शादी की थी और अब उनका एक बेटा है।

1010

बता दें कि काजल अग्रवाल से पहले इस लॉकडाउन में अभिनेता नितिन और राणा डग्गुबती भी शादी कर चुके हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories