Mother’s Day 2022: बॉलीवुड की ये 7 सिंगल मदर्स जिनकी दुनिया है कायल, अपने दम पर बच्चों को पाला

मुंबई. हर रिश्ते से उपर कोई रिश्ता होता है तो वो है मां और बच्चे का। इस रिश्ते का कोई मोल नहीं होता है। मां अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं। मां के निस्वार्थ प्रेम को सलाम करने के लिए मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother's day 2022) मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी मां है जो अपने दम पर बच्चों की परवरिश की हैं। आइए नीचे जानते हैं उन सेलिब्रिटी मांओं को जिसे दुनिया करती है सलाम...

Nitu Kumari | / Updated: May 06 2022, 06:30 AM IST

17
Mother’s Day 2022: बॉलीवुड की ये 7 सिंगल मदर्स जिनकी दुनिया है कायल, अपने दम पर बच्चों को पाला

सुष्मिता सेन का नाम इस लिस्ट में सबसे उपर आता है। एक्ट्रेस दो बेटियों की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने शादी नहीं की। लेकिन उनकी दो बेटिया रेनी और अलीशा हैं। जिसे अदाकारा ने गोद लिया है। सुष्मिता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद 25 साल की उम्र में रेनी को अडॉप्ट किया था। इसके बाद साल 2010 में अलीशा को घर ले आईं थी। इनके दोनों बच्ची अब बड़ी हो चुकी हैं। 

27

रवीना टंडन भी सिंगल मदर बनकर दो बेटियों की परवरिश कीं। दरअसल, शादी से पहले अदाकारा ने दो बेटियों को गोद लिया था। एक बेटी का नाम पूजा है जबकि दूसरी का नाम छाया। बड़े बेटी की तो अदाकारा ने शादी भी की। एक्ट्रेस ने साल 2004 में अनिल ठडानी से शादी की थी। इनसे रवीना के दो बच्चे हैं।  बेटी राशा और बेटा रणबीर है। मतलब एक्ट्रेस चार बच्चों की मां हैं।

37

अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी पूनम ढिल्लन भी अपने दो बच्चों की परवरिश अकेले ही की है। उन्होंने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी।उनके दो बच्चे हुए। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। तलाक लेने के बाद पूनम ने बच्चों का ख्याल अकेले ही रखा है।

47

नीना गुप्ता को बिना शादी के ही मां बन गईं। उनका अफेयर  वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। शादी से पहले वो प्रेग्नेंट हो गई थी। विवियन ने नीना से शादी नहीं की। लेकिन एक्ट्रेस खुद इतनी मजबूत थी कि उन्होंने सिंगल मदर बनकर अपनी बेटी मसाब की परवरिश कीं। मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शामिल है।

57

अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी की थी। इनसे अदाकारा के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली हुए। सैफ से अलग होने के बाद अमृता ने अपने दोनों बच्चों को बड़ा किया। सारा अली खान फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं। वहीं, इब्राहिम  भी करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर मूवी में काम कर रहे हैं।

67

करिश्मा कपूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इनसे अदाकारा के दो समायरा और कियान हुए। शादी के कुछ वक्त बाद आपसी मतभेद की वजह से दोनों की राहें अलग हो गई। करिश्मा मुंबई में अकेले रहकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं।

77

एक्ट्रेस कोंकणा सेन ने हीरो रणवीर शॉरी से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी शेयर की थी, लेकिन सच यही था कि कोंकणा सात फेरे लेने से पहले ही प्रेगनेंट हो चुकी थीं। रणवीर और कोंकणा का तलाक हो गया है पर कोंकणा अपने बेटे हरुण शौरी की अच्छे से परवरिश कर रही हैं। रणवीर शौरी से अलगाव के बाद उन्होंने अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

और पढ़ें:

एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद फिर दिखी एकदम अलग स्टाइल में, देखें उनकी लेटेस्ट PHOTOS

Celebs Spoted: दीपिका पादुकोण से श्रद्धा कपूर तक कौन किस लुक में दिखा, साड़ी में हसीन दिखीं फातिमा सना शेख

Shilpi Raj ने विजय चौहान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तो यूजर ने MMS वीडियो को लेकर पूछा ये सवाल

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos