दुनिया के महंगे घरों में शुमार है एंटीलिया, अंदर से कुछ ऐसा है मुकेश अंबानी का घर

Published : Mar 11, 2020, 04:28 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 10:19 AM IST

मुंबई. रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी का जितना बड़ा कारोबार है, उतनी ही महंगी उनकी लाइफ स्टाइल है। वहीं, उनका घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट रेसिडेंस है। इस घर के हर कोने को मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपनी पसंद से सजाया है। आपको बता दें कि अंबानी के दो बच्चों की शादी एंटीलिया से ही हुई। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो जल्दी ही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की भी शादी होने वाली है।

PREV
115
दुनिया के महंगे घरों में शुमार है एंटीलिया, अंदर से कुछ ऐसा है मुकेश अंबानी का घर
मुकेश और नीता अंबानी का ये घर मुंबई के अल्टामाउंट में स्थित है। 27 मंजिला इस इमारत में साफ-सफाई के लिए 600 लोग हैं, जो हमेशा इसकी देखभाल करते हैं। वहीं, नीता ने अपने इस घर के हर कोने को अपनी पसंद से सजाया है।
215
साउथ मुंबई के ऑफ पेडर रोड पर 'अल्टामाउंट रोड' पर स्थित एंटीलिया हाउस 27 मंजिला इमारत है, जहां से समुद्र भी दिखाई देता है।
315
दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक एंटीलिया की कीमत लगभग 12 हजार करोड़ रुपए है।
415
27 मंजिला ऊंचा घर एंटीलिया 400,000 स्‍क्‍वेयर फीट में बना है। इसकी छह मंजिलों पर केवल पार्किंग और गैरेज हैं और रहने के लिए चार लाख वर्गफीट की जगह है।
515
करीब 600 कर्मचारियों का स्टाफ एंटीलिया का रख-रखाव करता हैं। इस इमारत में एक थिएटर, कृष्ण भगवान का मंदिर और लाइब्रेरी है।
615
27 मंजिला इस बिल्डिंग में प्राइवेट मूवी थिएटर, स्विमिंगपूल जैसी फैसिलिटीज हैं। हेल्थ क्लब, बॉलरूम, गेस्ट हाउस, बगीचा, पूल, जिम और स्टूडियो के लिए अलग से मंजिलें हैं।
715
एंटीलिया को 2010 में बनकर तैयार हुआ था। इस बनाने में 7 साल लगे थे।
815
एंटीलिया के नीचे के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कारें पार्क हो सकती हैं।
915
पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है।
1015
वाइफ, बच्चों और मां के साथ अंबानी टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाले फ्लोर्स में रहते हैं। यहां सबके रहने के लिए सेपरेट फ्लोर है।
1115
मुकेश अंबानी के इस घर में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में 1 स्पा और मंदिर भी है।
1215
इसमें योगा स्टूडियो, एक आइसक्रीम रूम और करीब तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं।
1315
मुकेश अंबानी के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। नके पास Maybach 62, Mercedes S class, Bentley Flying Spur, Rolls Royce Phantom और ब्लैक Mercedes SL500 सहित कई लग्जरी कार्स हैं।
1415
उनके पास तीन प्राइवेट प्लेन Falcon 900EX, Boeing Business Jet 2, Airbus 319 Corporate Jet हैं। इसमें से Airbus 319 को उन्होंने 2007 में पत्नी नीता के 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था।
1515
एंटीलिया में एक बॉलरूम है। उसकी छत क्रिस्टल से सजाई गई है। इसमें एक थिएटर के अलावा तीन हेलिपैड मौजूद हैं।

Recommended Stories