पत्नी नीता का हाथ थामे करीना के भाई के रिसेप्शन में दिए मुकेश अंबानी ने पोज, खिलखिलाकर हंसा कपल

मुंबई. करीना और करिश्मा कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे अरमान जैन की शादी का रिसेप्शन मंगलवार रात हुआ। इस ग्रैंड रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। रिसेप्शन में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी फैमिली के साथ नजर आए। उन्होंने कैमरामैन को पोज देते समय पत्नी नीता का हाथ थाम लिया। पोज देते-देते कपल खिलखिलाकर हंसता नजर आया। इस दौरान नीता अंबानी ने व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अंबानी का बेटा आकाश अंबानी पत्नी श्लोका मेहता का हाथ थामे रिसेप्शन में पहुंचा। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2020 7:38 AM IST / Updated: Feb 08 2020, 09:57 AM IST

18
पत्नी नीता का हाथ थामे करीना के भाई के रिसेप्शन में दिए मुकेश अंबानी ने पोज, खिलखिलाकर हंसा कपल
नीता और मुकेश अंबानी ने होने वाली बहू राधिका मर्चेंट और बेटे अनंत अंबानी के साथ भी पोज दिए। इस दौरान नीता की राधिका के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। राधिका इस दौरान सिल्वर कलर की साड़ी बेहद खूबसूरत नजर आईं। वेडिंग रिसेप्शन में सोनम कपूर, अनिल कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सुनीता कपूर, कियारा अडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, चंकी पांडे, अनन्या पांडे, भावना पांडे, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करन जौहर, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।
28
नीता अंबानी अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में पति मुकेश अंबानी के साथ पहुंची।
38
मलाइका अरोड़ा से यूं मिले मुकेश अंबानी। साथ में पत्नी नीता अंबानी।
48
आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका मेहता के साथ दिए पोज।
58
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी।
68
पत्नी का हाथ थामे अरमान के रिसेप्शन में पहुंचे आकाश अंबानी।
78
अर्जुन कपूर से बात करतीं नीता अंबानी। साथ में पति मुकेश अंबानी।
88
रिसेप्सन में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos