बेटी पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते मुकेश अंबानी, इवेंट में Kiss किया और लगाया गले
मुंबई. मुकेश अंबानी के जियोवंडरलैंड का लॉन्च इवेंट गुरुवार को हुआ। इवेंट के रेड कारपेट पर बॉलीवुड, क्रिकेट से लेकर बिजनेस की दुनिया से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। इस मौके मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, बेटा आकाश अंबानी, बहू श्लोका अंबानी विशेष रूप से मौजूद थे। इतना ही नहीं अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पीरामल भी इवेंट में शामिल हुईं। इवेंट में मुकेश अंबानी बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए। उन्होंने सबके सामने बेटी को किस किया और उसे कसकर गले भी लगाया। ईशा ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन रखी थी और बहुत ही लाइट मेकअप किया था। वहीं, मुकेश अंबानी फॉर्मल ड्रेस में दिखे।
Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2019 12:32 PM IST / Updated: Dec 29 2019, 10:07 AM IST
इवेंट में क्रिकेटर रोहित शर्मा पत्नी रीतिका और बेटी के साथ पहुंचे। शाहरुख खान बेटे अबराम के साथ नजर आए। इनके अलावा करन जौहर जुड़वां बच्चों के साथ तो समीरा रेड्डी, जाह्नवी कपूर, लक्ष्य के साथ तुषार कपूर, रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।
बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान।
इवेंट में समीरा रेड्डी पति और बच्चों के साथ पहुंची।
ईशा अंबानी, मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी।
बेटी के साथ समीर सोनी, नीलम और बेटे लक्ष्य के साथ तुषार कपूर।
जुड़वां बच्चों के साथ करन जौहर।
दोनों बेटों के साथ तारा शर्मा।
मां के साथ श्वोका मेहता और नीता अंबानी।
क्रिकेटर रोहित शर्मा पत्नी और बेटी के साथ।
आकाश अंबानी, करन जौहर और मुकेश अंबानी आपस में बातचीत करते हुए।