मुकेश ने आगे कहा कि 'शादी दो आत्माओं का मिलन होता है। जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं। शादी में दो परिवार मिलते हैं। उनके जीन्स मिलते हैं। मेरे हिसाब से कोई सच नहीं जानता है। शादी उन दोनों आत्माओं का मिलन है, जो दिन के 24 घंटे साथ रहते हैं। दोनों साथ रहते हैं, एक-दूसरे की मदद करते हैं। अगर मेरी शादी होनी होती तो अब तक हो गई होती।'