मैनेजर की खुदकुशी में अपना नाम घसीटे जाने से तंग आ गए थे सुशांत, पुलिस कमिश्नर के 10 बड़े खुलासे

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के संबंध में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। सिंह ने कहा कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थीं। इनमें बायपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ (दर्दरहित मौत) और खुद का नाम शामिल है। बता दें कि बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया मानसिक बीमारियां हैं। हम बता रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई 10 अहम बातों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2020 10:51 AM IST / Updated: Aug 03 2020, 06:48 PM IST

110
मैनेजर की खुदकुशी में अपना नाम घसीटे जाने से तंग आ गए थे सुशांत, पुलिस कमिश्नर के 10 बड़े खुलासे

1. खुदकुशी करने से पहले 14 जून को सुशांत ने दो घंटे तक गूगल में अपना नाम सर्च किया। इसके अलावा वो बायपोलर डिऑर्डर और बिना तकलीफ के मौत जैसी बातें भी  सर्च करते रहे।

210

2. रिया चक्रवर्ती का बयान दो बार दर्ज किया गया है, जिसमें सामने आया कि दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई थी। रिया से सुशांत के साथ यूरोप टूर की बात भी पूछी गई। रिया और सुशांत के परिवार के बीच अच्छे संबंध नहीं थे और खटपट चल रही थी।

310

3. रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था। इसकी वजह थी कि वो खुद डिप्रेशन में चल रही थी। इसके बाद मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन आईं, लेकिन वो भी 13 जून को चली गईं, क्योंकि उनके बच्चों की परीक्षा थी। 

410

4. सुशांत अपनी डायरी लिखते थे। उनकी डायरी में कई बातें सामने आई हैं। वो डायरी में अपने खर्च का हिसाब रखते थे। सुशांत ने अपने CA से कहा था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए। जनवरी 2019 से जून 2020 तक बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई, जिसमें उनके खातें में 14 करोड़ रुपए थे। 

510

5. सुशांत की बहन प्रियंका को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलवाया था, लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं थीं। हालांकि उनके परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शक नहीं जताया। फैमिली ने अपना बयान रिकॉर्ड करवाया। 

610

6. पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के केस में सुशांत का नाम जोड़ा जाने लगा, जिससे वो काफी दुखी और परेशान थे। इस बारे में उन्होंने अपने वकीलों को मैसेज भी किया था।

710

7. फिलहाल सुशांत का बांद्रा वाला फ्लैट सील है। फॉरेंसिक टीम के साथ जांच चल रही है। अब तक 56 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

810

8. सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने जब खुदकुशी की तो उसके घर पर चार से पांच लोग थे। दिशा सालियान इसलिए परेशान थीं क्योंकि उनकी दो बड़ी डील कैंसिल हो गई थीं। 

910

9. सुशांत राजपूत की खुदकुशी से जुड़ा मामला मुंबई पुलिस के अंतर्गत आता है, ऐसे में बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं है। अगर किसी को हमारी जांच से आपत्ति है तो हमसे बात करें। 

1010

10. पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के मुताबिक, हमारे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos