इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉबी देओल लेकिन पापा धर्मेंद्र की जिद के आगे टेकने पड़े थे घुटने

Published : Nov 09, 2020, 01:23 PM ISTUpdated : Nov 11, 2020, 10:19 AM IST

मुंबई. गुजरे जमाने की जानीमानी एक्ट्रेस नीलम कोठारी (neelam kothari) 51 साल की हो गई है। नीलम का जन्म 9 नवंबर, 1969 को हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। उनकी परवरिश बैंकॉक में हुई और फिर मुंबई आने के बाद शुरू हुआ उनका बॉलीवुड सफर। नीलम ने 1984 में फिल्म जवानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नीलम और गोविंदा की जोड़ी 80 के दशक में काफी हिट रही थी। फिल्मों से दूर नीलम अपना ज्वैलरी का बिजनेस संभाल रही है। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि एक वक्त था जब नीलम गुजरे जमाने के एक्टर धर्मेंद्र (dharmendra) के बेटे बॉबी देओल (bobbby deol) से प्यार करती थी और दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन धर्मेंद्र की एक जिद की वजह से ऐसा हो नहीं पाया। 

PREV
18
इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉबी देओल लेकिन पापा धर्मेंद्र की जिद के आगे टेकने पड़े थे घुटने

रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी और नीलम करीब 5 साल सीरियस रिलेशनशिप में रहे हालांकि इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच क्योंकि धर्मेंद्र  इस रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि उनका एक भी बेटा बॉलीवुड की किसी भी एक्ट्रेस से शादी करे। इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

28

नीलम ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप और बॉबी के साथ रहे रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों का अलगाव आपसी सहमति से था न किसी तीसरे के आ जाने की वजह से ये कपल अलग हुआ था। नीलम ने कहा था- हां यह सच था कि बॉबी और मैं अलग हुए। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन हमें लेकर काफी कहानियां बनाई गईं और अलग-अलग बातें हुईं। 
 

38

उन्होंने कहा था- मैं नहीं चाहती लोग उस बात पर यकीन करें जो सिर्फ और सिर्फ झूठ है। ये अफवाह भी आई कि ब्रेकअप की वजह बॉबी का पूजा भट्ट (pooja bhatt) के साथ नजदीकियां बढ़ना रहा। तो मैं बता दूं कि ये सब झूठ है। मेरा और बॉबी का ब्रेकअप न तो पूजा की वजह से हुआ और न ही किसी दूसरी लड़की के कारण। हम आपसी सहमति से अलग हुए हैं।

48

नीलम ने कहा था- मुझे लगता है ये मेरी लाइफ का सबसे सेंसीबल डिसीजन था जो मैंने लिया और इसने मेरी फैमिली को खुश किया। इसके बाद में लाइफ की उन बातों पर फोकस कर सकी, जिसे मैं इग्नोर कर रही थी। मुझे मेरी लाइफ में एक फ्रेश स्टार्ट चाहिए था। बाद में मुझे यह लगने लगा कि मैं उसके साथ कभी खुश नहीं रहती। मुझे वो 5 साल याद हैं और खुश रहने की बात को रियलाइज करने में काफी वक्त लग गया।

58

उन्होंने बताया था- मैं कभी बॉबी के पेरेंट्स से नहीं मिली थी और न ही मुझे ये पता है कि उन्होंने कभी पापा धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर से इस बारे में बात की थी। क्योंकि इस बारे में उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया था। वहीं ये खबरें भी आईं कि मेरे पेंरेंट्स बॉबी की फैमिली से मिले। ये सब झूठ था। क्योंकि ऐसा कभी हुआ ही नहीं, हालांकि उन्हें सब पता था और वे बॉबी को काफी पसंद करते थे।

68

इतना ही नहीं काफी समय तक नीलम और गोविंदा के अफेयर की भी खूब खबरें भी चर्चा में रहीं। उन दिनों गोविंदा की मां और पत्नी सुनीता नहीं चाहती थी कि गोविंदा नीलम के साथ किसी फिल्म में काम करें, लेकिन गोविंदा एक के बाद एक नीलम के साथ ही फिल्में कर रहे थे। दोनों ने करीब 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ में काम किया है। कुछ समय बाद परिवार और मां की खातिर गोविंदा ने नीलम के साथ फिल्में करनी छोड़ दी थी।

78

बता दें कि एक्टिंग छोड़ अब ज्वैलरी का बिजनेस कर रहीं नीलम ने दो शादियां की। पहले पति यूके के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से अलग होने के बाद उन्होंने टीवी एक्टर समीर सोनी से 2011 में दूसरी शादी कर ली। दोनों ने एक बेटी भी गोद ली है जिसका नाम अहाना है।

88

नीलम ने लव 86, खुदगर्ज, आग ही आग, हत्या, खतरों के खिलाड़ी, सिंदूर, घराना, परंपरा, हम साथ-साथ है, अग्निपथ, कसम, एक था राजा, अफ्साना प्यार का जैसी कई फिल्म में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories