मुंबई. कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड अब अपने-अपने पर लौट आए है। अब सेलेब्स मुंबई की सड़कों पर, जिम और सैलन के बाहर तो पार्टी और इवेंट्स में भी नजर आने लगे हैं। बीती रात नीतू सिंह ( Neeetu Singh) अपनी भतीजी करीना कपूर (Kareena Kapoor)के घर के बाहर स्पॉट हुई। दरअसल, करीना का दूसरा बेटा होने के बाद नीतू उसे पहली बार देखने पहुंची। उनके साथ बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और ननद रीमा जैन (Rima Jain) भी थे। इतना ही नहीं इस दौरान करीना के पापा रणधीर कपूर (Randhri Kapoor) पत्नी बबिता (Babita) के साथ नजर आए। वैसे, आपको बता दें कि करीना ने बेटा होने के महीनेभर बाद ही काम शुरू कर दिया है। वे इन दिनों शूटिंग सेट्स पर नजर आ रही है।
रणधीर कपूर और बबिता तो अक्सर ही बेटी करीना के घर जाते रहते है लेकिन यह पहला मौका है जब नीतू सिंह भी भतीजी से मिलने उसके घर पहुंची।
210
रणधीर कपूर अपने केयर टेकर और लकड़ी के सहारे बेटी करीना के घर के बाहर नजर आए। उनके साथ पत्नी बबिता भी थी।
310
नीतू सिंह ने ननद रीमा जैन और बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ फोटोग्राफर्स को भी पोज दिए।
410
करिश्मा कपूर भी इस दौरान नजर आई। वे अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ पहुंची थी।
510
घर लौटने से पहले हुआ रीमा जैन ने भतीजी रिद्धिमा को गले लगाया। दोनों ने थोड़ी देर बातें की और फिर लौट गई।
610
करिश्मा कपूर बेटे कियान के साथ नजर आई। इन दिनों कियान के बाल काफी लंबे नजर आ रहे हैं।
710
अमिषा पटेल जुहू के एक स्टोर के सामने आई नज। इस दौरान उन्होंने फॉर्मल ड्रेस कैरी कर रखी थी और चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
810
सनी लियोनी एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट हुई। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी थी और ड्रेस से मैच करता मास्क लगा रखा था।
910
निमरत कौर गुलाबी रंग के सलवार सूट में नजर आई। कोरोना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भी मास्क पहन रखा था।
1010
सारा अली खान बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने बकायदा फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।