दुबई के जिस होटल में हनीमून मना रहे हैं नेहा-रोहनप्रीत सिंह, जान लें उसकी एक रात की कीमत

Published : Nov 18, 2020, 09:27 AM ISTUpdated : Nov 21, 2020, 08:46 AM IST

मुंबई. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दुबई में हनीमून मना रहे हैं। 24 अक्टूबर को इन दोनों की धूम-धाम से शादी हुई थी। नेहा अपने हनीमून के फोटोज इंस्टग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उनके फोटो में टैग की गई लोकेशन दुबई के एटलांटिस द पाम की है। ऐसे में फैंस और हर कोई जानने का इच्छुक है कि वो जिस होटल में हनीमून मना रहे हैं, उसकी एक रात की कीमत कितनी हैं तो आपको बता रहे हैं उस होटल की एक रात की कीमत... 

PREV
111
दुबई के जिस होटल में हनीमून मना रहे हैं नेहा-रोहनप्रीत सिंह, जान लें उसकी एक रात की कीमत

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह जिस होटल में हनीमून मना रहे हैं उसमें एक रात बिताने की कीमत 1 लाख रुपए है और दोनों सेलेब्स को वहां पर गए हुए करीब 10 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। 
 

211

रोहनप्रीत सिंह और नेहा ने इंस्टाग्राम पर एटलांटिस के कई फोटोज शेयर किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द पाम में दो लोग के लिए एक दिन का सबसे कम अमाउंट 26 हजार 834 रुपए है। 

311

जबकि सबसे ज्यादा कीमत यानी प्रेसिडेंशियल सूइट की कॉस्ट 3 लाख 21 हजार 4 सौ 14 रुपए है। बाकी सूइट्स की रेंज 60 हजार प्रतिदिन से लेकर एक लाख रुपए तक है।

411

नेहा की इंस्टाग्राम पोस्ट्स से यह पता चला है कि वो दोनों रीगल सूइट क्लब में ठहरे हैं। एटलांटिस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस रीगल सूइट रूम में एक रात रुकने की कॉस्ट 72 हजार 403 रुपए है। अगर आफ ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह कीमत बढ़कर 89 हजार 370 रुपए तक पहुंच जाती है। वहीं अगर आप डिनर भी करते हैं तो यही कीमत बढ़कर 1 लाख 1 हजार 813 रुपए हो जाती है।

511

नेहा ने मंगलवार को लग्जरी होटल द्वारा उनके लिए किए गए खास इंतजाम के फोटो भी शेयर किए। जिसमें वे होटल के प्राइवेट बीच पर नजर आए। इसके पहले की फोटोज में नेहा और रोहन के वेलकम के समय की झलकियां भी थीं। जिसमें उनके लिए चॉकलेट्स, केक और बाकी लग्जरी फैसिलिटीज का अरेंजमेंट्स नजर आया।

611

ऐसे में बताया जा रहा है कि नेहा और रोहन एक रात की एक लाख रुपए कीमत चुका रहे हैं। उन्हें वहां पर गए 10 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने वहां पर 10 लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च कर दिए हैं। 

711

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा-रोहन ने जो पैसे हनीमून पर अभी तक खर्च किए हैं। उतने में स्कॉर्पियो की S3 डीजल कार खरीदी जा सकती है। 
 

811

बता दें, जब नेहा हनीमून के लिए दुबई पहुंची थीं तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेडरूम की फोटो शेयर की थी। उसमें उनका शानदार बेडरूम देखने के लिए मिला था। 

911

बता दें, नेहा कक्कड़ अब रोहनप्रीत सिंह की पत्नी बन गई हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दी थी।

1011

होटल केक काटते हुए नेहा-रोहन।

1111

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories