Published : Apr 25, 2021, 12:19 PM ISTUpdated : Apr 25, 2021, 01:12 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी को 6 महीने पूरे हो गए हैं। नेहा ने पिछले साल 24 अक्टूबर को खुद से 8 साल छोटे सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ दिल्ली में शादी की थी। इसके बाद कपल ने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए चंडीगढ़ में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। शादी के 6 महीने पूरे होने पर कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को दिल खोलकर बधाई दी और रोमांटिक फोटोज शेयर की। इन फोटोज में नेहा पति रोहनप्रीत सिंह की बांहों में बेहद खुश नजर आ रही है। वे कभी शरमाती तो कभी मुस्कराती दिख रही है। रोहनप्रीत ने पत्नी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-आई लव यू मेरी पत्नी। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोज शेयर किया है।
नेहा कक्कड़ ने फोटो शेयर कर लिखा- हर एक दिन वो मेरा दिल जीत लेता है। वो मुझसे और भी ज्यादा प्यार करने लगता है। रोज वो कहते है कि वो मुझे उससे ज्यादा प्यार करते है, लेकिन मैं कहती हूं कि मैं उनसे प्यार करती हूं। रोहनप्रीत तुम सच में अबतक के सबसे अच्छे पति हो। मैं सच में भाग्यशाली हूं। 6 महीने शादी को पूरे होने पर शुभकामनाएं, मेरी लाइफ।
210
वहीं, नेहा की तरह रोहनप्रीत ने भी कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- दोस्तों... आज मैं आप सभी के साथ अपने फोन का वॉलपेपर शेयर करना चाहता हूं। इस वॉलपेपर में जो लड़की नजर आ रही है, मैं बता नहीं सकता कि वो कितनी खूबसूरत है, अंदर से भी और बाहर से भी। वो एक क्रिएटर है, जैसे भगवान ने ये दुनिया बनाई। वैसे ही नेहा ने मेरी दुनिया बनाई, हमारी दुनिया और खूबसूरत है। मुझे अब भी विश्वास नहीं होता कि तुम मेरी हो। ये वो लड़की है, जिसके बिना मैं जी नहीं सकता हूं। मैं थैंक्यू कहना चाहता हूं, हर उस चीज के लिए जो तुम मेरी जिंदगी में लाईं। शादी के खुशनुमा 6 महीने।
310
नेहा और रोहनप्रीत की शादी की पार्टी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। हल्दी से मेहंदी तक, संगीत से लेकर जयमाला तक, इसके बाद शादी को रस्मों की फोटो और वीडियो खुद नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।
410
रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बात करते हुए नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में बताया था- दोनों पहली बार चंडीगढ़ में मिले थे। वो महीना अगस्त का था।
510
रोहन बताया था- उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया था और जिस गाने पर उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया था उस गाने को नेहा ने लिखा था और म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया था।
610
नेहा ने कहा था- रोहन एक अच्छे इंसान हैं और साथ में हैंडसम भी हैं। नेहा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि शूट खत्म हो जाने के बाद रोहन ने नेहा से उनकी स्नैपचैट आईडी भी मांगी थी।
710
मगर, उन्होंने नेहा को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। रोहन को इस रिश्ते में काफी झिझक भी रही। नेहा ने कहा कि उन्होंने रोहनप्रीत से इस बारे में बात की कि वो उनसे शादी करना चाहती हैं।
810
नेहा ने बताया कि शुरुआत में रोहनप्रीत को थोड़ी झिझक हुई थी। वो बार-बार यही कह रहे थे कि अभी 25 साल के हैं। फिर एक दिन रोहन ने अपनी तरफ से नेहा को बोल ही दिया कि वो उनके बिना नहीं रह सकते हैं।
910
बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब छाई थी। इसी बीच कई लोगों ने नेहा को उनके चुने हुए लहंगों के लिए ट्रोल भी किया था। नेहा ने अपनी शादी के दिन अनुष्का शर्मा जैसा लहंगा कैरी था। वहीं, कपल के वेडिंग पोज भी सेम ही थे, जिसकी वजह से लोगों ने नेहा को कॉपीकैट तक कह दिया। इतना ही नहीं शादी के बाकी फंक्शन में नेहा, प्रियंका चोपड़ा की तरह ड्रेस पहने हुए नजर आई थीं। फिर नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को जवाब दिया था।
1010
नेहा ने अपने ब्राइडल लुक को शेयर करते हुए लिखा था- लोग अपनी जिंदगी में सब्यसाची का लहंगा पहनने के लिए मरते हैं और हमें ये आउटफिट सब्यसाची की ओर से खुद मिले हैं। सपने पूरे होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करते हैं तो वो और खिलकर सामने आते हैं। माता रानी आपका शुक्रिया... शुक्रिया है वाहेगुरुजी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।