सूर्ख लाल लहंगा और हैवी नेकलेस में पति के साथ नजर आई नेहा कक्कड़, सामने आया पहला वेडिंग लुक

मुंबई. नेहा कक्कड़ (neha kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) ने 24 अक्टूबर को शादी की। नेहा ने दिल्ली में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के साथ गुरुद्वारा वेडिंग की है। पारंपरिक रीति-रिवाज और आनंद कारज से नेहा-रोहनप्रीत पति-पत्नी बने। शादी के 2 दिन बाद नेहा ने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दूल्हा-दुल्हन बने रोहनप्रीत-नेहा एक साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। नेहा सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बेहद खुबसूरत नजर आ रही है। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, बड़ी सी नथ और हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहनी थी। कपल ने शादी में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2020 12:08 PM IST / Updated: Oct 30 2020, 10:26 AM IST

18
सूर्ख लाल लहंगा और हैवी नेकलेस में पति के साथ नजर आई नेहा कक्कड़, सामने आया पहला वेडिंग लुक

नेहा और रोहनप्रीत ने वेडिंग फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियली शेयर की हैं। दोनों की शादी की फोटोज को फैन्स खूब लाइक कर रहे हैं।

28

नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी में फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी। 

38

नेहा ने शादी के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना था। उनके लाल लहंगे पर सिल्वर एम्बॉयडरी है। इसके साथ हैवी झुमके और चूड़ियों के साथ कलीरे पहनकर अपना दुल्हन लुक पूरा किया था।

48

वहीं, रोहनप्रीत ने लाइट पिंक और रेड कलर की एम्बॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी। इसके साथ रोहनप्रीत ने रेड कलर की पगड़ी बांधी थी। 

58

कपल मैचिंग आउटफिट में एकसाथ काफी खूबसूरत दिख रहा है। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की। कपल की शादी सिर्फ चुनिंदा गेस्ट ही शामिल हुए। 

68

मालूम हो कि नेहा और रोहनप्रीत कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा से रोहनप्रीत 6 साल छोटे हैं। 

78

रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो शो हैं जिनसे उनको पहचान मिली। 

88

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह 26 अक्टूबर को पंजाब में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी अपने दोस्तों को देने वाले हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos