Published : Oct 28, 2020, 01:32 PM ISTUpdated : Oct 31, 2020, 10:05 AM IST
मुंबई. नेहा कक्कड़ (neha kakkar) खुद से 6 साल छोटे सिंगल रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में फेरे लिए। इस शादी को खास बनाने में भी दोनों कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। शादी करके नेहा मुंबई लौट आई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कई सारी नई फोटोज शेयर की है। ये सभी फोटोज 24 अक्टूबर को गुरुद्वारे में उनकी शादी के दौरान लिए गए थे। दिल्ली में दो दिनों तक चले जश्न में नेहा और रोहनप्रीत ने हर रस्म को पूरी शिद्दत के साथ निभाया। कपल ने चंडीगढ़ में फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया था।
नेहा और रोहनप्रीत 24 अक्टूबर को पहले पंजाबी रीति-रिवाजों से गुरुद्वारे में शादी की, जिसे आनंद कारज कहा जाता है और फिर इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से वरमाला डालकर और 7 फेरे लिए।
210
आनंद कारज में सिर्फ 4 फेरे लिए जाते हैं, जिन्हें लावां फेरे कहा जाता है। नेहा और रोहनप्रीत ने भी गुरुद्वारे में आनंद कारज के वक्त 4 फेरे ही लिए थे।
310
नेहा और रोहन की शादी की फोटोज और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
410
इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर नेहा ने लिखा- मेरी लाइफ के बेस्ट क्लिक्स, जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं रोहनप्रीत तो मैं और भी अच्छी लगती हूं।
510
बता दें कि अपनी शादी के हर फंक्शन में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने डिजाइनर सब्यासाची की ड्रेस पहनी थी।
610
सामने आई फोटोज में जहां नेहा घूघंट में अपना चेहरा छुपाती नजर आ रही है तो वहीं एक फोटो में वो पति को गले लगाती भी दिख रही है।
710
शादी के वक्त वरमाला डालने के बाद अपनी दुल्हन नेहा को सफेद फूल देकर रोहनप्रीत ने प्रपोज किया था।
810
शादी की फोटोज रोहनप्रीत ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा- मेरिये सरदारनिये मैनु प्यार तेरे ते आई जावे!!!!
910
आपको बता दें कि कोरोना काल में अब तक ऐसी शादी या फंक्शन नहीं हुआ और इस हिसाब से नेहा और रोहनप्रीत की शादी को अब तक की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है।
1010
नेहा ने शादी से कुछ दिन पहले ही एक फोटो शेयर कर रोहनप्रीत के साथ अपनी रिलेशनशिप ऑफिशयल की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।