हनीमून पर गईं नेहा कक्कड़ ने बेडरूम से शेयर किया वीडियो, बच्चे का किया जिक्र भी

Published : Nov 12, 2020, 04:53 PM IST

मुंबई. नेहा कक्कड़ इन दिनों दुबई में पति रोहनप्रीत सिंह के साथ हनीमून इन्जॉय कर रही हैं। सिंगर ने 24 अक्टूबर को रोहन के साथ सात फेरे लिए थे। अब वो पति के साथ हनीमून ट्रिप पर दुबई के लिए रवाना हुई हैं। शादी के बाद उनके हनीमून ट्रिप के भी कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। इस बार सिंगर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बच्चे का जिक्र करती नजर आ रही हैं। बेडरूम से नेहा ने शेयर किया वीडियो...

PREV
16
हनीमून पर गईं नेहा कक्कड़ ने बेडरूम से शेयर किया वीडियो, बच्चे का किया जिक्र भी

नेहा कक्कड़ इस वक्त अपनी मैरिड लाइफ को खूब जमकर इंजॉय कर रही हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने होटेल के कमरे से एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रोहनप्रीत और अपने नए गाने पर लिप सिंक करती दिख रही हैं।

26

नेहा कक्कड़ इस गाने की उस लाइन को दोहराती दिख रही हैं, जिस लाइन का मतलब है, 'हम प्यार जताते थे तो तुम्हें बच्चे लगते थे, रब तुम्हें बच्चे दें।' इसी के साथ नेहा ने कहा है, 'क्या लिखा है।'
 

36

बता दें कि रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ का गाया हुआ यह गाना 'EX CALLING' हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ अवनीत कौर नजर आ रही हैं।

46

नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें दोनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नजर आ रही है। बता दें कि दोनों ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी रचाई और 26 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी।

56

रिसेप्शन के बाद नेहा और रोहन मुंबई लौट आए थे, जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। उनमें वो बिना मेकअप के नजर आई थीं और फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराए थे। 

66

बता दें, नेहा और रोहन की मुलाकात लॉकडाउन और कोरोना महामारी के बीच चंडीगढ़ में एक इवेंट के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों में बात आगे बढ़ी और फिर उन्होंने शादी का फैसला लिया। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories