अपने दोस्त की 25 साल की बेटी संग अब इश्क फरमाएंगे 53 के अक्षय, 2021 में स्क्रीन दिखेंगी ये जोड़ियां

मुंबई. साल 2020 आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना महामारी की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाला साल यानी 2021 सभी के लिए बेहतर हो। ऐसे में सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को कई नई जोड़ियां देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में अक्षय कुमार (akshay kumar) मानुषी छिल्लर (manushi chillar) से लेकर अभिषेक बच्चन (abhishek bachchan) चित्रांगदा सिंह (chitrangada singh) शामिल है। इनके अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स है जिन्हें नए साल पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते देखा जाएगा। आइए जानते हैं... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2020 6:36 AM IST / Updated: Dec 15 2020, 02:41 PM IST

110
अपने दोस्त की 25 साल की बेटी संग अब इश्क फरमाएंगे 53 के अक्षय, 2021 में स्क्रीन दिखेंगी ये जोड़ियां

फिल्म अतरंगी रे
अक्षय कुमार पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। अक्षय-सारा आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगे। ये फिल्म फरवरी 2021 में रिलीज होगी। 

210

फिल्म बॉब बिस्वास
दिव्या अन्नपूर्णा घोष की फिल्म बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन पहली बार एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म जून 2021 में रिलीज होगी।

310

फिल्म मैदान
अजय देवगन नए साल में कई फिल्मों में नजर आएंगे। इन्हीं में से एक फिल्म है अमित शर्मा की मैदान। इस फिल्म अजय पहली बार साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियमणि के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म अक्टूबर 2021 में रिलीज होगी।

410

फिल्म बेल बॉटम
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म बेल बॉटम में एक्ट्रेस वाणी कपूर से साथ नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जह अक्षय-वाणी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म अप्रैल 2021 में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर रणजीत तिवारी है।

510

फिल्म कभी ईद कभी दिवाली
सलमान खान पहली बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगे। सलमान-पूजा की यह फिल्म मई 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहाद है।

610

फिल्म सत्यमेव जयते 2
जॉन अब्राहिम फिल्म सत्यमेव जयते 2 में गुलशन कुमार की बहू दिव्या कुमार खोसला के साथ नजर आएंगे। ये जोड़ी भी दर्शकों को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने मिलेगी। यह फिल्म मई 2021 में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर मिलाप जवेरी है।

710

फिल्म अतरंगी रे
साउथ फिल्मों के स्टार धनुष पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। धनुष-सारा आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगे। ये फिल्म फरवरी 2021 में रिलीज होगी। 

810

फिल्म ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अयान मुखर्जी की यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

910

फिल्म शमशेरा
करण मल्होत्रा की फिल्म शमशेरा भी 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म रणबीर कपूर और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह पहली होगा जब रणबीर-वाणी एक साथ दिखेंगे।

1010

फिल्म राधे 
सलमान खान की फिल्म राधे मई 2021 में रिलीज होगी। इस फिल्म सलमान के सात दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos