श्वेता तिवारी की बेटी से मिस वर्ल्ड तक, 2021 में बॉलीवुड के इन न्यू कमर्स पर रहेगी सबकी नजर

Published : Dec 08, 2020, 05:18 PM IST

मुंबई. साल 2020 आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना महामारी की मुसीबतें अभी कम नहीं हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाला साल यानी 2021 सभी के लिए बेहतर हो। ऐसे में कई न्यू कमर्स हैं, जो हर साल की तरह अगले साल भी बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी से लेकर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर तक कई न्यू कमर्स हैं, जो सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग का दम-खम दिखाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं...  

PREV
19
श्वेता तिवारी की बेटी से मिस वर्ल्ड तक, 2021 में बॉलीवुड के इन न्यू कमर्स पर रहेगी सबकी नजर

पलक तिवारी 
फिल्म- रोजी: द सेफ्रॉन चैप्टर
टीवी सीरियल 'कसौटी: जिंदगी के' स्टार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी 2021 में एंट्री करने को तैयार हैं। उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी समय से एक्साइटेड थे। उन्हें एकता कपूर का टीवी शो 'कसौटी: जिंदगी के 2' के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उस समय वो तैयार नहीं थीं। हालांकि, अब वो विवेक ओबेरॉय के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'रोजी: द सेफ्रॉन चैप्टर' में नजर आएंगी। 

29

मानुषी छिल्लर
फिल्म- पृथ्वीराज
ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के बाद 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। 

39

लक्ष्य लालवानी
फिल्म- दोस्ताना 2
कई टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर लक्ष्य लालवानी का भी सपना सच होने वाला है। वो करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। 

49

शालिनी पांडेय
फिल्म- जयेशभाई जोरदार
तेलुगु की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडेय भी 2021 में बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। वो रणवीर सिंह की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से डेब्यू करेंगी।

59

शरवरी वाघ
फिल्म- बंटी और बबली 2
डायरेक्टर कबीर सिंह की वेबसीरीज 'द फॉरगोटन हीरो' में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखा चुकी एक्ट्रेस शरवरी वाघ अब बॉलीवुड में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वो फिल्म 'बंटी और बबली 2' से इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत करेंगी।

69

अहान शेट्टी
फिल्म- RX 100 का हिंदी रीमेक
सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी भी 2021 में बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वो तेलुगु फिल्म RX 100 के हिंदी रीमेक से अपने करियर की शुरुआत करेंगे। इसमें उनके अपोजिट तारा सुतारिया लीड रोल प्ले करते दिखेंगी। 

79

शर्ली सेतिया
फिल्म- निकम्मा
यूट्यूब सेंसेशन रहीं शर्ली सेतिया 2021 में 'निकम्मा' से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। इसमें उनके अलावा शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। बता दें, इस मूवी से शिल्पा सालों के बाद फिल्मों में कमबैक करने जा रही हैं। 

89

प्रनिता सुभाष
फिल्म- हंगामा 2
साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पॉपुलर हो चुकी एक्ट्रेस प्रनिता सुभाष भी बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार हैं। वो 2021 में 'हंगामा 2' से डेब्यू करेंगी। इसमें उनके अलावा शिल्पा शेट्टी और परेश रावल जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे।
 

99

नमाशी चक्रवर्ती
फिल्म- बैड ब्वॉय
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती 2021 में बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। वो राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बैड ब्वॉय' से करियर की शुरुआत करेंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories