एंटरटेनमेंट डेस्क. देश-दुनिया में नए साल 2023 (New Year 2023) का जश्न धूमधाम से मनाया गया। आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने जमकर पार्टी की और खूब एन्जॉय किया। बॉलीवुड सेलेब्स भी नया साल का स्वागत करने में पीछे नहीं रहे। कुछ ने जहां मुंबई में तो कुछ ने अपनी पसंदीदा जगह पर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। कृति सेनन (Kriti Sanon) ने नए साल स्वागत बीच पर बिकिनी में फोटो शेयर कर किया। हालांकि, शेयर की फोटो में उन्होंने अपना चेहरा कैप से छुपा रखा है। वहीं, अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने थाईलैंड में नए साल का जश्न मनाया। अनन्या ने जश्न मनाते कुछ फोटोज भी शेयर की है। सामने आई कुछ फोटोज में अनन्या बीच पर बिकिनी में बोल्ड नजर आ रही है। इसी तरह अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी नए साल का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया। नीचे देखें बॉलीवुड सेलेब्स के नए साल के जश्न मनाते फोटोज...
अनन्या पांडे ने नए साल का जश्न मनाते अपने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी फोटोज शेयर की है। उनका नीले रंग की टू-पीस बिकिनी में लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
210
मौनी रॉय ने पति सूरज नाम्बियार के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाया। मौनी-सूरज पिछले कुछ दिनों से दुबई में ही है। जश्न मनाते मौनी ने कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह पति की गोद में बैठी नजर आ रही है।
310
करीना कपूर लंदन में परिवार के साथ एन्जॉय कर रही है। उन्होंने नए साल का जश्न मनाते फोटोज शेयर की है, जिसमें वह बेटे तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं।
410
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ घर पर नमए साल को सेलिब्रेट किया। दोस्तों के साथ जश्न मनाते उनकी कुछ फोटोज सामने आई है।
510
अनन्या पांडे ने थाईलैंड में दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। उन्होंने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
610
अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ न्यू ईयर मनाया। इस मौके पर उनके साथ कजिन मोहित मारवाह, वरुण धवन पत्नी नताशा के साथ नजर आए।
710
सुहाना खान ने समुंदर किनारे छोटे भाई अबराम खान को गले लगाते हुए नए साल का स्वागत किया। भाई-बहन की क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
810
नए साल पर जंगल सफारी करते हुए वरुण धवन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की। इस फोटोज में वह जंगल की तस्वीर दिखाते नजर आ रहे हैं।
910
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने भी अपने फ्रेंड्स के साथ जश्न मनाया। नए साल पर मौज मस्ती करते न्यासा का डांस वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है।
1010
अनुष्का दांडेकर ने नए साल का जश्न बहन शिबानी के सााथ मनाया। बिकिनी में समुंदर में मस्ती करते अनुष्का ने कुछ फोटोज भी शेयर की है।