मुंबई. बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, धर्मेंद्र और सनी देओल जैसे स्टार्स की मां का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस निरूपा राय की शनिवार को बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 जनवरी, 1931 को गुजरात के वलसाड में हुआ था। 13 अक्टूबर 2004 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उस वक्त वो 72 साल की थीं। आज वो भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन उनका किरदार अब भी लोगों के जहन में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक तक एक्टर्स की मां का रोल निभाकर राज किया था।
निरूपा राय ने करीब 250 फिल्मों में काम किया और अधिकतर फिल्मों में उन्होंने मां का रोल ही प्ले किया था। एक्ट्रेस को उनके मां वाले किरदार के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।
27
हिंदी सिनेमा जगत में निरुपा राय ने फिल्म 'दो बीघा जमीन' में भी निरूपा का किरदार था। इस फिल्म से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली और उन्होंने यहीं से अपना करियर स्थापित किया। इस मूवी में उनके रोल और एक्टिंग की खूब प्रशंसा की गई थी।
37
निरूपा राय ने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और मिथुन जैसे बड़े एक्टर्स की मां का किरदार निभाया। वो इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने दो-दो पीढ़ियों के एक्टर्स की मां के रोल निभाए। वो धर्मेंद्र और सनी देओल की मां का भी किरदार निभा चुकी हैं। एक फिल्म में वो देव आनंद की मां बनी थीं, जबकि दोनों की उम्र में सिर्फ 8 साल का फर्क था। वहीं, धर्मेंद्र और निरुपा की उम्र में महज 4 साल की अंतर था।
47
फिल्मों और अपनी एक्टिंग के अलावा निरुपा एक बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, उनकी बहू ने ही उन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था और उस वक्त तो उनके जेल जाने की भी नौबत आ गई थी।
57
उनके छोटे बेटे की पत्नी उना रॉय ने निरूपा, उनके पति कमल और उनके बड़े बेटे पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। उनकी बहू ने उनके परिवार पर काले धन से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए थे और कहा था कि निरूपा ने उसे घर से निकाल दिया था।
67
2004 में निरूपा रॉय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 72 साल की उम्र में 13 अक्टूबर 2004 को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी।
77
फाइल फोटो।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।