'दिलबर गर्ल' को मिल गया 'दूल्हा', बोलीं-'हम जल्द शादी करने वाले हैं'

Published : Jul 22, 2020, 09:10 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड में 'दिलबर गर्ल' के नाम से जाने जाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर उनका कोई भी डांस वीडियो और फोटोज आते हैं तो चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। ऐसे में नोरा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्हें एक प्रपोजल मिला है कि वो खुद को इस पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पाई हैं। दरअसल, उनके एक फैन ने वीडियो शेयर किया है, इसमें बच्चे ने उनसे शादी करने की इच्चा जताई है।

PREV
15
'दिलबर गर्ल' को मिल गया 'दूल्हा', बोलीं-'हम जल्द शादी करने वाले हैं'

नोरा ने बच्चे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'दोस्तों, मुझे मेरा पति मिल गया है। हम शादी करने वाले हैं।' बता दें, हाल ही में नोरा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। इस खुशी में नोरा ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेली डांस करते हुए दिखाई दी थीं। 
 

25

नोरा ने इस डांस की तैयारी करने के पीछे की कहानी भी बताई थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी जिंदगी को बदलकर रख देने वाले इस वीडियो के साथ 14 मिलियन होने का जश्न मना रही हूं। बेंगलूरू में साल 2018 में मैंने मिस इंडिया अवॉर्ड्स के दौरान सोलो परफॉर्म किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और मुझे दिलबर सॉन्ग मिला।'

35

नोरा फतेही का दिलबर सॉन्ग हिट रहा था, फैंस से इस गाने को जबरदस्त रिएक्शन मिला था। इसमें उनके बेली डांस का जादू देखने के लिए मिला था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था। 

45

गौरतलब है कि नोरा फतेही एक बेली डांसर हैं। वो कनाडा के मोरक्को से ताल्लुक रखती हैं। 

55

बहरहाल, नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में नजर आई थीं। 

Recommended Stories