अक्षय कुमार नहीं बल्कि ये एक्टर है इंडस्ट्री का सबसे बिजी कलाकार, एक के बाद एक रिलीज होंगी ये 7 फिल्में

मुंबई। बॉलीवुड में आज की तारीख में सबसे व्यस्त एक्टर्स का नाम लिया जाए तो जेहन में सबसे पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का ही नाम आता है। लेकिन हकीकत इससे कहीं अलग है। अक्षय कुमार की हर साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं, और इतनी ही पाइपलाइन में होती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें ही सबसे बिजी एक्टर मानते हैं लेकिन राजकुमार राव (Rajkumar Rao) मौजूदा दौर में सबसे बिजी एक्टर हैं। दरअसल अक्षय की जहां लक्ष्मी, सूर्यवंशी, बेल बॉटम, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और अतरंगी रे जैसी कुल 6 फिल्में कतार में हैं, वहीं राजकुमार के पास एक के बाद एक 7 फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनकी सबसे पहली और नजदीकी फिल्म है लूडो, जिससे राजकुमार राव के अलावा अभिषेक बच्चन और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु हैं और यह 12 नवंबर को रिलीज होगी। इस पैकेज में हम बता रहे हैं राजकुमार राव की अगले एक साल में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2020 7:55 AM IST

17
अक्षय कुमार नहीं बल्कि ये एक्टर है इंडस्ट्री का सबसे बिजी कलाकार, एक के बाद एक रिलीज होंगी ये 7 फिल्में

लूडो एक मल्टीस्टारर फिल्म है, लेकिन बावजूद इसके इसमें राजकुमार राव एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार हैं। इसके डायलॉग एकदम यूनीक हैं। फिल्म में राजकुमार राव लंबे बालों वाले लुक में नजर आएंगे। 
 

27

राजकुमार राव की एक और फिल्म छलांग भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। राजकुमार के अलावा फिल्म में नुसरत भरूचा और मोहम्मद जीशान भी नजर आएंगे। 
 

37

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बधाई हो के दूसरे पार्ट 'बधाई दो' के लिए भी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर हाथ मिला चुके हैं। फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
 

47

राजकुमार राव की एक और फिल्म 'हम दो हमारे दो' की शूटिंग हाल ही में चंडीगढ़ में हुई थी। उन्होंने यहां फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की है। फिल्म में अभिषेक जैन और कृति सेनन भी नजर आएंगे। 
 

57

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म रूही अफजा, जिसका नाम बाद में बदल कर रूही अफसाना कर दिया गया है। इस मूवी में भी राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। हार्दिक मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की भी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। 
 

67

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म द व्हाइट टाइगर में यूं तो आदर्श गौरव और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं, लेकिन इस फिल्म में भी राजकुमार राव एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 
 

77

राजकुमार राव धर्मेंद्र स्टारर फिल्म 'चुपके चुपके' के रीमेक में भी काम करते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की बाकी कास्ट अभी फाइनल नहीं की है। माना जा रहा है कि इसी साल दिसंबर के आखिर तक फिल्म की स्टारकास्ट कन्फर्म हो जाएगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos