41 साल पहले मिस इंडिया रह चुकी हैं बाबू भैया की पत्नी, परेश रावल की इस अदा पर हो गई थीं फिदा

Published : Nov 02, 2020, 07:33 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में 'बाबू भैया' के नाम से पॉपुलर एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) की पत्नी स्वरूप संपत (Swaroop Sampat) 62 साल की हो गई हैं। 3 नवंबर, 1958 को जन्मीं स्वरूप मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी हैं। स्वरूप ने टीवी कॉमेडी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया है, जो काफी हिट हुआ था। कहा जाता है कि इस सीरियल की खातिर उन्होंने कई इम्पॉर्टेन्ट शोज के ऑफर ठुकरा दिए थे। 1979 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली एक्ट्रेस स्वरूप संपत से परेश रावल ने 1987 में शादी की थी। दोनों पहली बार 1975 में मिले थे। उस समय दोनों ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे। स्वरूप को देखते ही परेश उनसे प्यार करने लगे थे और अपने दोस्त से कहा था कि मैं इसी लड़की से शादी करूंगा। परेश रावल की इस खूबी की फैन हो गई थीं स्वरूप...   

PREV
18
41 साल पहले मिस इंडिया रह चुकी हैं बाबू भैया की पत्नी, परेश रावल की इस अदा पर हो गई थीं फिदा

स्वरूप ने पहली बार परेश को स्टेज पर परफॉर्म करते देखा तो वो उनकी एक्टिंग की फैन हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने बैक स्टेज जाकर परेश से पूछा कि वे कौन हैं। स्वरूप को भी थिएटर का शौक था। इस तरह दोनों में दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
 

28

1987 में दोनों ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों फैमिली के करीबी लोग ही आए थे। शादी लक्ष्मीनारायण मंदिर कम्पाउंड, मुंबई में हुई थी। स्वरूप संपत के मुताबिक, उस दौरान 9 पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हमारी शादी कराई थी।
 

38

स्वरूप संपत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इनमें से 'नरम गरम' (1981), 'हिम्मतवाला' (1983), 'करिश्मा' (1984) और 'साथिया' (2002) प्रमुख हैं। गौरतलब है कि 1984 में कमल हासन और रीना रॉय स्टारर फिल्म 'करिश्मा' में जब वे बिकिनी में नजर आईं तो उनके परफेक्ट फिगर को देखकर सभी हैरान थे।
 

48

स्वरूप संपत का ज्यादातर समय अब बच्चों के बीच गुजरता है। वो कभी महाराष्ट्र के किसी गांव से आने वाले जनजातीय समुदाय के बच्चों को पढ़ाती हैं तो कभी सूरत-मुंबई के इलीट स्कूल के बच्चों को लाइफ स्किल एजुकेशन (एलएसई) तकनीक से टीचिंग करती हैं। इसके अलावा वो दिव्यांग (डिसेबल्ड) बच्चों को एक्टिंग सिखाती हैं। 
 

58

स्वरूप संपत ने कुमकुम बनाने वाली कंपनी श्रृंगार के लिए मॉडलिंग भी की है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बच्चों के लिए होने वाले एजुकेशन प्रोग्राम का हेड सिलेक्ट किया था। वो पारंपरिक शिक्षा पद्धतियों से अलग पढ़ाने के लिए नाटक, गीत, संगीत, चित्रकला, ग्रुप डिस्कशन जैसी तकनीकों का सहारा लेती हैं। स्वरूप सैटेलाइट से गुजरात के ढाई लाख प्राइमरी स्कूल टीचर्स को ट्रेनिंग दे चुकी हैं। 
 

68

स्वरूप संपत ने टीवी कॉमेडी शो 'ये जो है जिंदगी' में काम किया, जो काफी हिट हुआ। इसमें वो दिवंगत एक्टर शफी इनामदार की वाइफ के रोल में दिखी थीं। कहा जाता है कि इस सीरियल की खातिर उन्होंने कई इम्पॉर्टेन्ट शोज के ऑफर भी ठुकरा दिए थे। इसके अलावा उन्हें 90 के दशक के शो 'ये दुनिया गजब की', ऑल द बेस्ट में भी देखा जा चुका है।
 

78

स्वरूप संपत और परेश रावल के दो बेटे हैं। बड़े का नाम आदित्य और छोटे का अनिरुद्ध है। परेश के बड़े बेटे आदित्य रावल रवीन्द्रनाथ टैगोर और शेक्सपीयर के फैन हैं। वो इनसे प्रभावित हैं और इनके लिटरेचर को काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा आदित्य अमेरिका और इंडिया में स्क्रीनप्ले राइटर का काम भी करते हैं। आदित्य अपने प्लेटाइम क्रिएशंस के बैनर तले कुछ फिल्में भी बनाना चाहते हैं।
 

88

परेश रावल के छोटे बेटे अनिरुद्ध रावल ने सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' में काम किया है। अनिरुद्ध ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर नहीं की बल्कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर वे इस फिल्म से जुड़े थे। ये अनिरुद्ध की पहली फिल्म थी।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories