यस बैंक में फंसे इस एक्ट्रेस के पापा के पैसे, लोगों के सामने रखी बात तो उड़ा मजाक, अब दिया जवाब

मुंबई। एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो आए दिन अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पायल ने एक ट्वीट किया है, जिसकी वजह से वो एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, इस बार पायल ने कोई देशभक्ति वाला वीडियो शेयर नहीं किया है, बल्कि उन्होंने अपनी समस्या बताई है। हाल ही में यस बैंक पर आए संकट को लेकर पायल रोहतगी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरे पापा का अकाउंट भी यस बैंक में ही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2020 12:47 PM IST / Updated: Mar 07 2020, 01:13 PM IST

17
यस बैंक में फंसे इस एक्ट्रेस के पापा के पैसे, लोगों के सामने रखी बात तो उड़ा मजाक, अब दिया जवाब
संकट से जूझ रहा यस बैंक : बता दें कि यस बैंक इन दिनों नकदी के संकट से जूझ रहा है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक, यस बैंक में बचत, चालू या किसी अन्य जमा खाते से एक महीने के दौरान 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं निकाले जा सकेंगे। इसके बाद से ही यस बैंक के ग्राहक बेहद परेशान हैं। ऐसे में पायल रोहतगी के पिता का अकाउंट होने से वो भी परेशान हैं और पापा की इसी समस्या को लेकर पायल ने ट्वीट किया है।
27
पायल ने बाद में डिलीट कर दिया ट्वीट : पायल ने यस बैंक पर की गई कार्रवाई के तुरंत बाद ही यह ट्वीट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। पायल ने अपने ट्वीट में लिखा- 'राम राम जी, यस बैंक पर लिए गए एक्शन से नहीं लगता है कि अर्थव्यवस्था की हालत ठीक है। यस बैंक के ऊपर हुई इस कार्रवाई से मेरे पापा के पैसे भी फंस गए हैं।'
37
पायल रोहतगी के इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पायल ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि ट्वीट डिलीट करने के बाद भी पायल के ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पायल ने एक वीडियो शेयर किया।
47
ट्वीट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के कुछ देर बाद पायल रोहतगी ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पायल ने न सिर्फ यस बैंक को लेकर अपनी बात कही, बल्कि ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग कमेंट कर रहे हैं।
57
बता दें कि पायल रोहतगी ने दिसंबर, 2019 में फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक बातें कहीं गईं थीं। इसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
67
नौ दिन की न्यायिक हिरासत में रहीं पायल को पहले दिन जेल में सामान्य खाना दिया गया था। पायल की पहली रात लूट और हत्या के आरोपियों के साथ गुजरी। उन्हें लूट और हत्या सहित अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी महिला कैदियों के साथ जेल में रखा गया था। हालांकि बाद में पायल की जमानत हो गई थी।
77
भारत में यस बैंक की 1000 से ज्यादा ब्रांच : भारत में यस बैंक की कितने ब्रांच?भारत में यस बैंक के 1000 से ज्यादा ब्रांच हैं और 1800 एटीएम हैं। बैंक की शुरुआत 2004 में राणा कपूर ने अपने रिश्तेदार अशोक कपूर के साथ मिलकर की। 26/11 के मुंबई हमले (2011) में अशोक कपूर की मौत हो गई। इसके बाद से ही बैंक के मालिकाना हक लेकर विवाद की शुरुआत हुई। अशोक कपूर की मौत के बाद उनकी पत्नी मधु कपूर और राणा कपूर के बीच विवाद शुरू हो गया। मधु कपूर अपनी बेटी के लिए बोर्ड में जगह चाहती थीं। मामला कोर्ट पहुंचा और राणा कपूर की जीत हुई।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos