मुंबई। दस्यु सुंदरी कही जाने वालीं फूलन देवी की आज (10 अगस्त) 57वीं बर्थ एनिवर्सरी है। फूलन देवी का जन्म 1963 में यूपी में जालौन जिले के एक छोटे-से गांव गोरहा का पूर्वा में हुआ था। फूलन देवी अपने साथ हुई ज्यादती का बदला लेने के लिए डाकू बन गई थीं और उन्होंने 22 लोगों को लाइन में खड़ा करके गोलियों से भून दिया था। बाद में शेखर कपूर ने 1994 में फूलन देवी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म 'बैंडिट क्वीन' बनाई थी। इस फिल्म में फूलन का किरदार एक्ट्रेस सीमा बिस्वास ने निभाया था।