Published : Feb 24, 2022, 08:31 AM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 02:57 PM IST
मुंबई. फिल्म डायरेक्टर और एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) 50 साल की हो गई हैं। 24 फरवरी, 1972 को मुंबई में जन्मी पूजा अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही विवादों में रही हैं। पूजा ने फिल्म डैडी (1989) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसे उनके पिता महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। उस वक्त पूजा सिर्फ 17 साल की थीं। इस फिल्म में उन्हें काफी बोल्ड अंदाज में पेश किया गया था। वैसे, पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ अफेयर को लेकर विवादों में रह चुकी हैं। फिर चाहे पापा के साथ उनकी किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी हो या महेश भट्ट की बेटी के साथ ही शादी करने की ख्वाहिश। बता दें कि पूजा लंबे समय से फिल्मों से दूर है। इतना ही अब वे लाइमलाइट में भी रहना पसंद नहीं करती है। नीचे पढ़ें पूजा भट्ट की लाइफ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और विवाद...
बता दें कि सालों पहले एक मैगजीन के लिए महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के साथ लिपलॉक सीन दिया था। ये फोटोशूट मैगजीन के कवर पर छपा था। इस फोटो ने इतना विवाद मचाया था किया था कि दोनों ने ही इस फोटो को फेक तक बताया था।
28
पूजा और महेश भट्ट की इस फोटो से फैन्स के बीच भी हड़कंप मच गया था। सोशल मीडिया पर दोनों को खूब लताड़ा गया था। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी तक मिलने लगी थी।
38
विवाद को देखते हुए और इसे खत्म करने के लिए महेश भट्ट को प्रेस कॉन्फ्रेंस तक करनी पड़ी, लेकिन इससे उनकी मुसीबत कम होने की बजाए और ज्यादा बढ़ गई थी।
48
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये कह दिया था कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता। फिर क्या था इसके बाद भी तो और हंगामा हुआ था।
58
विवाद को बढ़ता देख महेश भट्ट ने अपनी सफाई में कहा था कि फोटोशूट के बाद उनपर आरोप लगाए गए थे उससे वे डिप्रेशन में चले गए थे। और इसी वजह से उन्होंने पूजा से शादी करने जैसा बयान दे दिया था।
68
बता दें कि पूजा भट्ट ने 2003 में वीजे मनीष मखीजा से शादी की थी। मनीष, पूजा के डायरेक्शन की पहली फिल्म पाप में नजर आए थे। दोनों का प्यार इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। फिल्म रिलीज के कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।
78
शादी के कुछ साल तक तो दोनों की लाइफ ठीकठाक रही लेकिन 2014 में ये रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहे थे और अलग होने का फैसला लिया।
88
पूजा भट्ट ने 1989 में आई फिल्म डैडी से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो दिल है कि मानता नहीं, सड़क, जानम, सातवां आसमान, जुनून, तड़ीपार, क्रांति क्षेत्र, नाराज, गुनहगार, हम दोनों, अंगरक्षक, चाहत, तमन्ना, बॉर्डर, कभी न कभी, अंगारे, जख्म और सनम तेरी कसम जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।