10 साल छोटे पति के साथ प्रिटी जिंटा ने इस अंदाज में मनाया बर्थडे, 4 साल पहले की थी गुपचुप शादी

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रिटी जिंटा 45 साल की हो गई हैं। 31 जनवरी, 1975 को शिमला में जन्मी प्रिटी ने इस बार अपना बर्थडे कुछ अलग अंदाज में मनाया। प्रिटी ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में पति जीन गुडइनफ और 'कोई मिल गया' के एक्टर ऋतिक रोशन के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी प्रिटी जिंटा ने शेयर की हैं, जिनमें वो पति और ऋतिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2020 10:38 AM IST / Updated: Feb 04 2020, 02:47 PM IST

17
10 साल छोटे पति के साथ प्रिटी जिंटा ने इस अंदाज में मनाया बर्थडे, 4 साल पहले की थी गुपचुप शादी
प्रिटी ने शुरुआती स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मेरी स्कूल से पूरी की। बाद में उन्होंने द लॉरेंस स्कूल ज्वॉइन किया और कॉलेज की पढ़ाई शिमला के ही सेंट बेडेस कॉलेज से पूरी की। प्रिटी जिंटा ने क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है।
27
प्रिटी जिंटा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए की थी। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान प्रिटी की मुलाक़ात एक डायरेक्टर से हुई। उन्हें पहला विज्ञापन एक चॉकलेट ब्रांड का मिला था। बाद में वे एक साबुन के विज्ञापन में भी नजर आईं।
37
1997 में प्रिटी जिंटा अपनी एक फ्रेंड के साथ एक ऑडिशन के लिए गई थीं, उनकी मुलाकात डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई। कपूर ने प्रिटी को अपनी फिल्म 'तारा रम पम' के लिए साइन कर लिया। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली यह फिल्म बाद में किसी वजह से कैंसल हो गई।
47
इसके बाद प्रिटी ने कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' (2000) साइन की। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर मणि रत्नम की 'दिल से' (1998) रिलीज हो गई और यही उनकी डेब्यू फिल्म कहलाई। हालांकि, उनका पहला लीड रोल 'सोल्जर' (1998) में था।
57
प्रिटी जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। वेडिंग फोटोज शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं।
67
प्रिटी और जीन की पहली मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए थे।
77
प्रिटी ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', कल हो न हो, 'दिल चाहता है', वीर-जारा, 'कोई मिल गया' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वे सनी देओल के अपोजिट फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) में दिखाई दी थीं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos