10 साल छोटे पति से यूं लिपटकर ठहाका लगाती नजर आई प्रिटी जिंटा, बर्फीली वादियों में दिए रोमांटिक पोज

Published : Jan 21, 2021, 01:47 PM IST

मुंबई. कोरोना की वजह से महीनों से घर में बंद अब लोगों से घूमना-फिरना शुरू कर दिया है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी अब अपने काम पर लौट आए है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और फैन्स के साथ अपनी हर छोटी-बड़ी बातें शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्सा, थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रिटी जिंटा (preity zinta) ने पति जीन गुडइनफ (gene goodenough) के साथ वेकेशन एन्जॉय करते अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रिटी पति से लिपटी हुई ठहाका लगाती नजर आ रही है। वहीं, जीन गुडइनफ पति को गोद में उठाए मुस्कराते दिख रहे हैं।

PREV
17
10 साल छोटे पति से यूं लिपटकर ठहाका लगाती नजर आई प्रिटी जिंटा, बर्फीली वादियों में दिए रोमांटिक पोज

बर्फीली वादियों में मस्ती करती प्रिटी रेड रंग की जैकेट, व्हाइट कैप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति ने ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस पहनी हुई है। 
 

27

बता दें कि प्रिटी और जीन गुडइनफ के बीच करीब 10 साल का अंतर है। कपल ने 2016 में शादी की थी और अपनी वेडिंग की बात सभी से छुपाकर रखी थी। उन्होंने 29 फरवरी  को लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे।

37

लॉस एंजिलिस में शादी के बाद प्रिटी ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। बता दें की जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 45 साल की हैं, वहीं जीन अभी 35 के ही हैं।

47

प्रिटी जिंटा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए की थी। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान प्रिटी की मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। उन्हें पहला विज्ञापन एक चॉकलेट ब्रांड का मिला था। बाद में वे एक साबुन के विज्ञापन में भी नजर आईं।
 

57

1997 में प्रिटी जिंटा अपनी एक फ्रेंड के साथ एक ऑडिशन के लिए गई थीं, उनकी मुलाकात डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई। कपूर ने प्रिटी को अपनी फिल्म 'तारा रम पम' के लिए साइन कर लिया। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली यह फिल्म बाद में किसी वजह से कैंसल हो गई।

67

इसके बाद प्रिटी ने कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' (2000) साइन की। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर मणि रत्नम की 'दिल से' (1998) रिलीज हो गई और यही उनकी डेब्यू फिल्म कहलाई। हालांकि, उनका पहला लीड रोल 'सोल्जर' (1998) में था।

77

प्रिटी जिंटा ने महज 23 साल की उम्र में फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। प्रिटी ने तेलुगु, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है। प्रिटी जिंटा की आईपीएल टीम भी है जिसका नाम किंग्स इलेवन पंजाब है।

Recommended Stories