10 साल छोटे पति की गोद में बैठ रोमांटिक नजर आई प्रिटी जिंटा, यूं बांहों में ले खुश दिखी एक्ट्रेस

Published : May 10, 2020, 12:56 PM ISTUpdated : May 14, 2020, 03:18 PM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की वजह से दहशत फैली हुई है। भारत में भी 17 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है और फैन्स के साथ अपनी यादों को शेयर कर रहे हैं। ऐसे में 45 साल की प्रिटी जिंटा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक फोटो शेयर की है। फोटो पर उन्होंने बहुत ही इमोशनल कर देने वाला मैसेज लिखा है। फोटो में प्रिटी 10 साल छोटे पति पति जीन गुडइनफ की गोद में बैठी नजर आ रही है। और वे पति को बांहों में लिए रोमांटिक दिख रही है। फिलहाल प्रिटी विदेश में है।

PREV
17
10 साल छोटे पति की गोद में बैठ रोमांटिक नजर आई प्रिटी जिंटा, यूं बांहों में ले खुश दिखी एक्ट्रेस

प्रिटी ने जो फोटो शेयर की है उस पर कैप्शन लिखा है- कोरोनावायरस से पहले, हमारा भारत का आखिरी दौरा। सोच रही हूं कि हम कब वापस जा पाएंगे, क्योंकि अब मुझे घर की थोड़ी याद आ रही है। लेकिन मैं बहुत आभारी हूं कि इस समय में मेरे सिर पर छत है, खाने के लिए खाना है और परिवार मेरे साथ है। आज मैं इन सभी के लिए आभारी हूं, जो मेरे पास है। उम्मीद करती हूं कि सब घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

27

प्रिटी जिंटा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए की थी। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान प्रिटी की मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। उन्हें पहला विज्ञापन एक चॉकलेट ब्रांड का मिला था। बाद में वे एक साबुन के विज्ञापन में भी नजर आईं। 

37

1997 में प्रिटी जिंटा अपनी एक फ्रेंड के साथ एक ऑडिशन के लिए गई थीं, उनकी मुलाकात डायरेक्टर शेखर कपूर से हुई। कपूर ने प्रिटी को अपनी फिल्म 'तारा रम पम' के लिए साइन कर लिया। हालांकि, ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली यह फिल्म बाद में किसी वजह से कैंसल हो गई।

47

इसके बाद प्रिटी ने कुंदन शाह की फिल्म 'क्या कहना' (2000) साइन की। लेकिन इससे पहले डायरेक्टर मणि रत्नम की 'दिल से' (1998) रिलीज हो गई और यही उनकी डेब्यू फिल्म कहलाई। हालांकि, उनका पहला लीड रोल 'सोल्जर' (1998) में था।

57

प्रिटी जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। वेडिंग फोटोज शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। 

67

प्रिटी और जीन की पहली मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी। जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए थे। 

77

प्रिटी ने 'हर दिल जो प्यार करेगा', कल हो न हो, 'दिल चाहता है', वीर-जारा, 'कोई मिल गया' और 'हीरोज' जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वे सनी देओल के अपोजिट फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' (2018) में दिखाई दी थीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories